फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Acceptance of Kandi Road as National Project Approval: Rawat

कंडी रोड को राष्ट्रीय परियोजना के रुप में दिलाएंगे स्वीकृति: तीरथ सिंह रावत

Mon, 22 Jul 2019 09:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2019 09:51 PM IST
विज्ञापन
Acceptance of Kandi Road as National Project Approval: Rawat
पूर्व सैनिक, अर्द्धसैनिक संस्था की ओर से सांसद का स्वागत करते पदाधिकारी। - फोटो : KOTDWAR
गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने कोटद्वार और भाबर क्षेत्र में कई जनसभाओं को संबोधित कर जीत दिलाने के लिए मतदाताओं और विभिन्न संगठनों का आभार जताया। इस दौरान उन्होंने जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का भरोसा दिलाया। कहा कि वह संसद सत्र के दौरान संसद में और बाकी समय जनता के बीच उपलब्ध रहेंगे। कहा कि गढ़वाल और कुमाऊं को जोड़ने वाले कंडी रोड को वह राष्ट्रीय परियोजना के रुप में स्वीकृति दिलाएंगे। यह उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। किशनपुर और कोटद्वार में विभिन्न संगठनों की ओर से आयोजित कार्यक्रमों में उनका भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन

किशनपुर में क्षेत्रीय जनता और व्यापार सभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में नवनिर्वाचित सांसद तीरथ सिंह रावत ने जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिन आकांक्षाओं के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता ने उन्हें एकतरफा विजय दिलवाई है वे उन्हें पूरा करने की कोशिश करेंगे। कहा कि देशवासियों ने जिस विश्वास के साथ दोबारा केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार को पूर्ण बहुमत के साथ चुना है, सरकार और सांसद उसी मनोयोग से जनहित के लिए आधी रात तक संसद में जनसमस्याओं पर चर्चा कर उनके निराकरण के लिए प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गढ़वा और कुमाऊं को जोड़ने वाले कंडी मार्ग को राष्ट्रीय परियोजना के रूप में स्वीकृति दिलवाकर निर्माण करवाना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह बिष्ट ने कहा कि कोटद्वार विधानसभा ने लोकसभा चुनावों में बड़ी विजय दिलाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है। इस मौके पर भाजपा नेता राज गौरव नौटियाल, विमल शुक्ला, सोहनलाल धूलिया, पार्षद मनीष भट्ट, भाजपा नेता जितेंद्र डोबरियाल, बीरेन्द्र भारद्वाज, राजेश गौड़, किसान नेता परशुराम, व्यापार सभा अध्यक्ष राममोहन शुक्ला, सुनील थपलियाल, अमित भारद्वाज, बीरेन्द्र रावत, गोविंद लड्डा, चन्द्रमोहन जसोला, प्रमोद डोबरियाल मौजूद थे। इससे पूर्व सांसद ने नंदपुर, मवाकोट समेत भाबर में जन संपर्क कर कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता से मुलाकात कर समस्याएं सुनी और उनके निराकरण का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

उधर, पूर्व सैनिक, अर्द्धसैनिक एवं सामाजिक विकास संस्था कोटद्वार की ओर से सिताबपुर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धीरेंद्र चौहान ने सांसद का ध्यान कोटद्वार भाबर की ज्वलंत समस्याओं लालढांग-चिलरखाल मार्ग, केंद्रीय विद्यालय और आपदा प्रभावितों की ओर दिलाया। संस्था की ओर से सांसद का जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला महामंत्री प्रवीण पुरोहित ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed