फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   aapda mai bah gaye jameen

जमीन-चक्की आपदा में बह गए, कैसे चुकाएं ऋण

Mon, 07 Dec 2015 09:43 PM IST
किशनपुर (कोटद्वार)
किशनपुर (कोटद्वार) Updated Mon, 07 Dec 2015 09:43 PM IST
विज्ञापन
प्रशासन आपदा पीड़ितों को मुआवजा दिए जाने के दावे तो कर रहा है लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि कुछ लोगों को आज भी मुआवजा नहीं मिल पाया है। यमकेश्वर के बुकंडी गांव निवासी प्रताप सिंह पुत्र स्व. कुत्तु सिंह की वर्ष 2014 में आपदा के दौरान बाढ़ आने से मकान, चक्की और जमीन बह गई थी। लेकिन वह आज भी आपदा के मुआवजे के लिए दर-दर भटक रहा है, उसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।  
विज्ञापन


आपदा प्रभावित प्रताप सिंह का कहना है कि यमकेश्वर के बुकंडी गांव में वह अपने दो भाइयों के साथ पुस्तैनी मकान में रहता था। उसने अपने रोजगार के लिए अक्तूबर 2013 में करीब 65 हजार की लागत से गांव में ही एक कुटाई-पिसाई की चक्की लगाई थी। इसके लिए उसने स्थानीय बैंक से भी ऋण लिया था। 14 अगस्त 2014 को आई आपदा में उनका पुस्तैनी मकान, कुटाई-पिसाई की चक्की और जमीन बह गई। प्रताप सिंह ने आपदा में हुई क्षति के मुआवजे के लिए  शासन-प्रशासन में कई बार गुहार लगाई पर कोई उसकी सुध नहीं ले रहा है। उसका  कहना है कुटाई-पिसाई की चक्की बहने से उसका रोजगार खत्म हो गया है और उसके द्वारा लिए गए बैंक ऋण का बोझ भी उसके सिर पर है। इसके चलते वह कोटद्वार भाबर में आकर मजदूरी करने के लिए मजबूर है। बताया कि गांव के कई लोगों को मुआवजा मिल गया है किंतु वह आज भी मुआवजे के लिए भटकने को मजबूर है। प्रताप ने शासन-प्रशासन से पुन: जांच कर आपदा के मानकों के अनुसार मुआवजा देने की मांग की है जिससे वह दोबारा अपना रोजगार शुरू कर बैंक के ऋण का बोझ खत्म कर सके।
विज्ञापन

उधर, उपजिलाधिकारी जीआर बिनवाल ने बताया कि इस प्रकार का मामला संज्ञान में नहीं है, कर्मचारियों को भेजकर मामले की जांच की जाएगी। मामला सही पाए जाने पर मुआवजे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed