फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   A woman died in vehicle accidents, ten injured

वाहन हादसे में एक महिला की मौत, दस घायल

Thu, 28 Apr 2016 09:00 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, सतपुली/कोटद्वार।
ब्यूरो /अमर उजाला, सतपुली/कोटद्वार। Updated Thu, 28 Apr 2016 09:00 PM IST
विज्ञापन
 A woman died in vehicle accidents, ten injured
vehicle accidents - फोटो : amarujala
पोखड़ा ब्लाक के दमदेवल-गडरी मार्ग पर बुधवार देर शाम विवाह समारोह से लौट रही एक जीप सड़क से सौ मीटर नीचे खेतों में गिर गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि दो बच्चों समेत दस लोग घायल हो गए। मृतका का नौगांवखाल में ही पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


चोपडाकोट पट्टी के ग्राम पपडियाणा एवं कपरोली के दो परिवार ड्वीला गांव में हुई शादी से लौट रहे थे। तभी देर शाम आठ बजे एक मोड पर वाहन अनियंत्रित होकर सौ मीटर नीचे खेतों में जा गिरा। इस हादसे में ग्राम पंचायत बालसेम के पफरियाणा गांव निवासी 44 वर्षीय शाकंबरी देवी पत्नी कुंदन सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि चालक वीरेंद्र सिंह (35) पुत्र प्रताप सिंह, कपरोली गांव निवासी भगत सिंह (28) पुत्र कलम सिंह,  आदित्य (6) पुत्र भगत सिंह, कलम सिंह (68) पुत्र शंकर सिंह, ठाकुर सिंह (26) पुत्र शेर सिंह, नंदा देवी (50) पत्नी कलम सिंह, वीरेंद्र सिंह (26) पुत्र स्वराज सिंह, पफरियाणा गांव निवासी कृष्णा (8) पुत्र कुंदन सिंह, कुंदन सिंह (52) पुत्र श्याम सिंह, रानी (10) पुत्री कुंदन सिंह घायल हो गए।
विज्ञापन


दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पंहुचे एसडीएम कमलेश मेहता ने राजस्व टीम एवं स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को खेतों से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांवखाल में भर्ती करवाया। वहां से सभी घायलों को देर रात राजकीय संयुक्त किचित्सालय कोटद्वार रेफर कर दिया गया। घायल वाहन चालक वीर सिंह ने बताया कि मोड पर स्टेरिंग लॉक होने से वाहन खेतों में गिरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed