फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   A One FC became the champion of the sub junior football competition

सब जूनियर फुटबॉल प्रतियोगिता की ए वन एफसी बनी चैंपियन

Wed, 08 Jun 2022 12:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
A One FC became the champion of the sub junior football competition
शहीद मुकेश बिष्ट खेल अकादमी की ओर से आयोजित समर फुटबाल प्रतियोगिता के तहत सब जूनियर फुटबाल प्रतियोगिता ए वन एफसी के नाम रही।
विज्ञापन

मंगलवार को मोटाढांक मिनी स्टेडियम में आयोजित सब जूनियर फुटबाल प्रतियोगिता बाल भारती बॉयज और ए वन एफसी टीम के बीच हुआ। दूसरे हाफ में ए वन टीम के खिलाड़ी ओम ने टीम के लिए निर्णायक गोल दागे। इसके बाद बाल भारती ने मैच में वापसी के लिए अनेक प्रयास किए, लेकिन ए वन के खिलाड़ियों ने उनको छूट नहीं दी। ए वन एफसी ने 1-0 से प्रतियोगिता की चैंपियनशिप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मैच में मुख्य निर्णायक की भूमिका इंद्र रावत ने निभाई ।

प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए खिलाड़ी साकेत ढौंडियाल को गोल्डन क्लब, ओम को गोल्डन बूट, हार्दिक रावत और अधिराज रावत को उदयमान खिलाड़ी के रूप में नवाजे गए। राइजिंग सन एफसी और शिवाजी एफसी को फेयर प्ले ट्रॉफी प्रदान की गई। तृतीय स्थान पर रही स्टेडियम ट्रेनीज की टीम को खेल प्रेमी सुदीप गुसाईं और भारत सिंह नेगी ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उपविजेता टीम बाल भारती बॉयज को कोच सुनील रावत और कोच महेंद्र रावत ने मेडल और ट्रॉफी प्रदान किए। विजेता ए वन एफसी को मुख्य अतिथि समाजसेवी गिरिराज सिंह रावत और विशिष्ट अतिथि धीरेंद्र कंडारी ने ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया। मैच का आंखों देखा हाल मेहरबान सिंह नेगी ने सुनाया। आयोजक सचिव सिद्धार्थ रावत ने बताया कि इसके बाद दसवीं कक्षा तक के खिलाड़ियों के लिए हाईस्कूल हीरोज कप का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed