फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   A group of 22 bikers on an adventure trip were welcomed in Pauri.

Kotdwar News: साहसिक यात्रा पर निकले 22 बाइकर्स के दल के पौड़ी में हुआ स्वागत

Fri, 07 Nov 2025 07:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Fri, 07 Nov 2025 07:00 PM IST
विज्ञापन
A group of 22 bikers on an adventure trip were welcomed in Pauri.
पौड़ी। प्रदेश में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मोटरसाइक्लिंग संगठन बीओबीएमसी के 22 बाइकर्स की टीम पौड़ी पहुंची। ट्रिब्यूट टू ब्रेव हार्ट्स की थीम पर वीर सैनिकों को श्रद्धांजली अर्पित करने की उद्देश्य से टीम दिल्ली से उत्तराखंड के गढ़वाल और कुमाऊं की यात्रा कर पौड़ी पहुंची।
विज्ञापन

शुक्रवार को मुख्यालय पौड़ी पहुंचे बाइकर्स के दल का डीएम स्वाति एस भदौरिया ने अतिथि देवो भव की भावना से स्वागत किया। डीएम ने टीम को उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण और समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को देश-दुनिया के पर्यटकों के लिए बेहतर विकल्प बताया। कहा कि इस प्रकार की यात्राएं राज्य में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जरूरी हैं। कहा कि इससे स्थानीय युवाओं में भी एडवेंचर स्पोर्ट्स, ट्रैकिंग, बाइकिंग और होमस्टे जैसी गतिविधियों के प्रति रुचि को बढ़ाती हैं।
विज्ञापन

बाइकर्स दल की अगुवाई कर रहे रूपक त्यागी ने बताया कि उन्होंने दिल्ली से अपनी यात्रा की शुरुआत की। जहां वह दिल्ली से हल्द्वानी, रानीखेत स्थित कुमाऊं रेजिमेंट केंद्र होते हुए पौड़ी व लैंसडाउन जैसे प्रमुख स्थलों की करीब 1022 किमी की यात्रा करेंगे। इस मौके पर डीडीटीओ खुशाल सिंह नेगी, बाइक राइडर हितेश मोहन अग्रवाल, अमित वर्मा, वेद प्रकाश, संदीप दुजानिया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed