फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   A dispute has erupted between two unions over the conductor staff on a bus plying the Chandigarh route.

Kotdwar News: चंडीगढ़ रूट की बस पर परिचालक स्टाफ को लेकर दो यूनियनों में ठनी

Sat, 24 Jan 2026 05:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sat, 24 Jan 2026 05:02 PM IST
विज्ञापन
A dispute has erupted between two unions over the conductor staff on a bus plying the Chandigarh route.
कोटद्वार। चंडीगढ़ रूट पर संचालित बस के परिचालक स्टाफ को लेकर रोडवेज कर्मचारियों की दो यूनियनों के बीच ठन गई है। एक यूनियन की ओर से अपना पक्ष रखते हुए मनमानी के खिलाफ धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) का संचालन चंडीगढ़ से बंद होने के बाद कोटद्वार डिपो की चंडीगढ़ रूट की बस का महत्व काफी बढ़ गया है। कोटद्वार से प्रतिदिन 11:30 बजे यह बस चंडीगढ़ के लिए रवाना होती है। ऑनलाइन बुकिंग श्रेणी की बस का लाभ गढ़वाल क्षेत्र के लोगों को मिलता है। वहीं, इस बस पर परिचालक की तैनाती को लेकर दो कर्मचारी यूनियनों के बीच भी रस्साकशी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

दरअसल, इंप्लाइज यूनियन पदाधिकारियों की ओर से सहायक महाप्रबंधक अनुराग पुरोहित को ज्ञापन सौंपा गया है। स्पष्ट किया गया है कि इस बस के परिचालन से जुड़े स्टाफ को अकारण हटाना और अन्य रूट पर लगाना अनुचित है। चंडीगढ़ रूट पर संचालित बस में तैनात परिचालक को हटाने संबंधी मामले में एआरएम को तीन दिन का समय देते हुए कर्मचारी अहित होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed