{"_id":"62b092849a975876505b1e63","slug":"a-cylinder-filled-vehicle-hit-the-bike-rider-died-kotdwar-news-drn4151000122","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलेंडर से भरे वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलेंडर से भरे वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी उत्तराखंड बॉर्डर पर कौड़िया चौराहा-तेलीपाड़ा फार्म सड़क पर रेलवे फाटक के समीप रविवार देर रात एक सिलिंडर से भरे वाहन (लोडर) ने सड़क पर चल रहे एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। उसे गंभीर हालत में बेस अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों का सौंप दिया। मामले में मृतक के भाई की ओर से वाहन चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी गई है।
कोतवाल विजय सिंह ने बताया कि हरि सिंह (35) पुत्र कलुवा सिंह काशीरामपुर मल्ला कौड़िया में किराये के मकान में रहता है। वह क्षेत्र में प्लंबर का कार्य करता है। विगत रात आठ बजे वह दिल्ली फार्म से काम खत्म करने के बाद अपनी बाइक से लौट रहा था। रास्ते में कौड़िया चौराहा-दिल्ली फार्म सड़क पर रेलवे फाटक के समीप सामने से आ रहे सिलिंडर से भरे एक वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। उसे गंभीर हालत में बेस अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मामले में मृतक के भाई मेहर सिंह की ओर से वाहन चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। तहरीर में उसने चालक पर नशे की हालत में लापरवाही और तेज रफ्तार से वाहन चलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बताया कि शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
घर में अकेला था कमाने वाला
कौड़िया चौराहा-दिल्ली फार्म सड़क हादसे में मृत हरि सिंह के माता-पिता नहीं हैं। उसके साथ में उसके दो भाई भी रहते हैं। हरि पर इनके पालन पोषण की जिम्मेदारी थी। मृतक के पड़ोसियों ने बताया कि हरि के माता-पिता का देहांत काफी पहले हो चुका है और वह घर में अकेला ही कमाने वाला था। हरि सिंह का एक भाई मानसिक रूप से कमजोर है। जबकि दूसरा भाई बेरोजगार है। संवाद