{"_id":"691c69f116aaa5393b076dac","slug":"a-bear-killed-three-cows-and-injured-a-bull-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-119898-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: भालू ने तीन गाय को मार डाला, बैल को भी किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: भालू ने तीन गाय को मार डाला, बैल को भी किया घायल
Tue, 18 Nov 2025 06:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Tue, 18 Nov 2025 06:13 PM IST
विज्ञापन
- भैड़गांव व मंजूली में तीन गाय को मार डाला, सानडधार में बैल को किया घायल
कोटद्वार। जयहरीखाल ब्लॉक के गांवों में भालू की दहशत थम नहीं रही है। भालू ने भैड़गांव व मंजूली गांव में गोशाला में घुसकर तीन गाय को मार डाला व सानडधार गांव में गोशाला में बंधे बैल पर हमला कर उसे घायल कर दिया। भालू के हमले की बढ़ती घटनाओं से पशुपालकों में दहशत बनी हुई है। सामाजिक कार्यकर्ता बलवंत सिंह पटवाल ने बताया कि भैड़गांव में भालू ने मातवर सिंह नेगी की गोशाला में घुसकर वहां बंधी गाय को मार डाला। वहीं सानडधार गांव में भालू ने प्रेम सिंह पटवाल की गोशाला का दरवाजा तोड़कर वहां बंधे बैल पर हमला करते हुए उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। दूसरी ओर मंजूली गांव में पशुपालक मुन्नी देवी की दो गायों को भी भालू ने मार डाला। उन्होंने बताया कि भालू के हमले की बढ़ती घटनाओं से पशुपालकों में दहशत बनी हुई है। उन्होंने वन विभाग से हमलावर भालू के आतंक से निजात दिलाने की मांग उठाई है।