फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   A bear attacked a woman cutting grass, severely scratching her face.

Kotdwar News: घास काट रही महिला पर भालू ने किया हमला, मुंह बुरी तरह नोचा

Mon, 17 Nov 2025 04:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Mon, 17 Nov 2025 04:18 PM IST
विज्ञापन
A bear attacked a woman cutting grass, severely scratching her face.
बैजरो/बीरोंखाल। क्षेत्र के गांव जिवई में भालू ने एक महिला पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, लेकिन परिजन महिला को एम्स दिल्ली ले गए हैं। भालू के हमले के बाद ग्रामीण दहशत में हैं। वहीं वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विकासखंड बीरोंखाल के ग्राम जिवई निवासी लक्ष्मी देवी (35) पत्नी महीपाल सिंह अपने गांव से सटे ग्राम बापता की सीमा पर घास काट रही थी। उसके साथ उसकी देवरानी, सास व ससुर नजदीक ही बकरियां चरा रहे थे। अचानक भालू ने लक्ष्मी देवी पर हमला कर दिया। भालू ने उसका चेहरा बुरी तरह नोच डाला। एक आंख को काफी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

वहीं, लक्ष्मी देवी की चीख-पुकार सुनकर परिजन शोर करते हुए उसकी ओर दौड़े तो भालू जंगल की ओर भाग गया। घायल को बीरोंखाल स्थित अस्पताल ले जाया गया। डॉ. शैलेंद्र रावत ने प्राथमिक उपचार देकर सर्जरी के लिए हायर सेंटर रेफर किया। पति महीपाल सिंह के दिल्ली में नौकरी करने के कारण परिजन घायल लक्ष्मी को एम्स दिल्ली ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेंजर महेंद्र सिंह रावत ने बताया कि सूचना मिलते टीम भेज दी है। टीम ने क्षेत्र में गश्त शुरू कर दी है। वहीं, गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने फोन पर घटना की जानकारी मिलने के बाद दिल्ली एम्स में बेहतर इलाज का भरोसा दिलाया। बीरोंखाल भाजपा मंडल अध्यक्ष ओमपाल बिष्ट, कानूनगो विनोद रावत, विनोद कुमार, समाजसेवी हर्षपाल रावत के अलावा राजस्वकर्मियों, वनकर्मियों व जिवई के ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचकर महिला का हाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed