{"_id":"576c1d1b4f1c1bd632b47fdd","slug":"95-young-successful-in-recruiting-former-military-training-camp","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर में 95 युवा सफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर में 95 युवा सफल
ब्यूरो/अमर उजाला श्रीनगर
Updated Thu, 23 Jun 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निम के प्रधानाचार्य कर्नल अजय कोटियाल के सहयोग से यूथ फाउंडेशन की ओर से चलाए जा रहे सेना भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर के लिए शारीरिक जांच परीक्षा का आयोजन किया गया। जांच परीक्षा में गढ़वाल मंडल के विभिन्न क्षेत्रों से आए 920 युवा शामिल हुए। परीक्षा में 95 अभ्यर्थी सफल रहे। सफल अभ्यर्थियों की एक जुलाई से फिजिकल ट्रेनिंग (शारीरिक प्रशिक्षण) शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
यूथ फाउंडेशन चौरास थापली स्थित मढ़ी कालोनी में युवक-युवतियों को सेना में भर्ती हेतु निशुल्क प्रशिक्षण शिविर चला रहा है। शिविरों में उनको सेना में भर्ती के लिए तैयार किया जाता है। एक जुलाई को फाउंडेशन का सेना भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर शुरू हो रहा है।
विज्ञापन
इसके तहत प्रशिक्षण लेने के इच्छुक युवाओं की बृहस्पतिवार को शारीरिक जांच परीक्षा हुई। इसमें 95 युवाओं का चयन किया। सूबेदार (सेनि) धाम सिंह बिष्ट, बलदेव नेगी, जयवीर रावत, गोविंद नेगी, नरेंद्र और रेखा अग्निहोत्री ने परीक्षा संपादित करवाई। बलदेव नेगी ने बताया कि सफल अभ्यर्थियों को शिविर में निशुल्क भोजन और आवास की भी व्यवस्था है।
विज्ञापन