{"_id":"5c7d54f9bdec221414546fed","slug":"91551717625-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी मुरजी सिंह रावत को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी मुरजी सिंह रावत को किया सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। भाबर के मवाकोट में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन जिला पौड़ी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जिले के एकमात्र स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वयोवृद्ध मुरली सिंह रावत को सम्मानित किया गया। इस मौके पर 1857 के संग्राम, पेशावर कांड और आईएनए के सेनानियों के नाम सेना के विद्रोहियों की काली सूची से हटाने की मांग की गई।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. चंद्र सिंह रावत के मवाकोट स्थित आवास पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों और संगठन की ओर से 100वें वर्ष में प्रवेश करने वाले जिले के एकमात्र वयोवृद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मुरली सिंह रावत को सम्मानित किया गया। संगठन के संयोजक पूर्व वनाधिकारी डीपीएस रावत ने बताया कि इस मौके पर दिवंगत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सुरेंद्र सिंह नेगी, गांधी प्रसाद बडोला और श्रीधर जुयाल को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए भावपूर्ण स्मरण किया गया। बतौर मुख्य अतिथि आनंद स्वरूप ध्यानी ने कहा कि देश की आजादी के आंदोलन में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और आजाद भारत की सीमाओं की रक्षा करते हुए शहीद हुए सैनिकों के बलिदान को देशवासी कभी भूल नहीं पाएंगे।
कार्यक्रम में संगठन के अध्यक्ष डा. एसपी बडोला, महामंत्री अरविंद बिष्ट, कैलाश बहुखंडी, डा. चंद्रमोहन बड़थ्वाल, डा. सत्यव्रत राय, दिनेश डबराल, मदनमोहन जोशी, आरबी कंडवाल, विक्रम सिंह रावत व हरीश नेगी समेत कई सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
फोटो