{"_id":"5c167b94bdec2253a167219b","slug":"91544977300-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र-छात्राओं को दी तंबाकू से होने वाली बीमारियों की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-छात्राओं को दी तंबाकू से होने वाली बीमारियों की जानकारी
Updated Sun, 16 Dec 2018 09:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। चिकित्सा, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग पौड़ी के तत्वावधान में एकेश्वर ब्लाक के अंतर्गत जनता इंटर कालेज सुरखेत में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में तंबाकू के सेवन से होने वाली बीमारियों के संबंध में जानकारी दी गई।
रविवार को विद्यालय में आयोजित कार्यशाला में चिकित्सा, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग पौड़ी की जिला सलाहकार श्वेता गुसांई ने तंबाकू और उससे बने उत्पादों के सेवन से होने वाली बीमारियों की जानकारी दी। विद्यालय के गणित प्रवक्ता और एनएसएस के गढ़वाल जिला समन्वयक पुष्कर सिंह नेगी ने कहा कि देश में सर्वाधिक मौत मुंह के कैंसर से होती हैं। मुंह का कैंसर तंबाकू, गुटखा, पान का सेवन करने से होता है। प्रधानाचार्य हीरा सिंह तोमर ने कहा कि तंबाकू नियंत्रण अधिनियम 2003 के तहत सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान निषेध है। 18 वर्ष से कम आयु के किशोरों को तंबाकू बेचना कानूनन जुर्म है। इस मौके पर जूनियर रेडक्रॉस समिति के छात्र-छात्राओं ने स्लोगन लिखकर तंबाकू उत्पादों का निषेध करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के डीओ प्रवीन रावत, शिक्षक महेंद्र रमोला, संजय कुमार, प्रमोद रमोला, सरोज रावत, प्रेम सिंह ावत, मनवर सिंह रावत सहित एनएसएस, स्काउट गाइड, रेडक्रॉस सोसाइटी के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।