फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   मेयर पति के हस्तक्षेप से भड़के भाजपा पार्षद, प्रदर्शन

मेयर पति के हस्तक्षेप से भड़के भाजपा पार्षद, प्रदर्शन

Thu, 06 Dec 2018 10:19 PM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
मेयर पति के हस्तक्षेप से भड़के भाजपा पार्षद, प्रदर्शन

विज्ञापन
कोटद्वार। नगर निगम में मेयर पति पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी के बढ़ते हस्तक्षेप से भाजपाई भड़क गए। बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय विधायक और वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत के प्रेस सचिव सुधीर बहुगुणा की अगुवाई में चार भाजपा पार्षदों ने तहसील में प्रदर्शन कर राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। भाजपाइयों ने चेतावनी दी है कि नगर निगम में यदि मेयर पति का हस्तक्षेप जारी रहा तो भाजपा के पार्षद निगम की बैठकों का बहिष्कार करेंगे।

बृहस्पतिवार को भाजपा पार्षद और कुछ भाजपा कार्यकर्ता तहसील पहुंचे और प्रदर्शन किया। इसके बाद एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। उन्होंने आरोप लगाया कि मेयर हेमलता नेगी लगातार असंवैधानिक तरीके से कार्य कर रही हैं। मेयर ने शपथ ग्रहण समारोह का भी कांग्रेसीकरण कर दिया था। स्थिति यह रही कि जहां चुने हुए पार्षदों को मंच पर स्थान नहीं मिल पाया, वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मंच पर बिठाया गया। पांच दिसंबर को बुलाई गई नगर निगम की बोर्ड बैठक की जानकारी भी पार्षदों को नहीं दी गई। बैठक में मेयर पति पुलिस, नगर निगम और तहसील के अधिकारियों को आदेश देते रहे। ज्ञापन सौंपने वालों में सुधीर बहुगुणा, पार्षद जयदीप नौटियाल, गायत्री भट्ट, कुलदीप सिंह रावत, धीरज सिंह और कमल नेगी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed