फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   देवी मंदिर और लालपुर के नलकूप फुंके, नौ वार्डो में पेयजल संकट

देवी मंदिर और लालपुर के नलकूप फुंके, नौ वार्डो में पेयजल संकट

Sat, 01 Dec 2018 10:11 PM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
देवी मंदिर और लालपुर के नलकूप फुंके, नौ वार्डो में पेयजल संकट
कोटद्वार। जल संस्थान के लालपुर और देवी मंदिर स्थित पेयजल नलकूप फुंकने से नगर निगम के नौ वार्डों में पेयजल संकट गहरा गया है। लोगों ने नलकूपों की मरम्मत अविलंब कराने के साथ ही इनके ठीक होने तक पेयजल की वैकल्पिक व्यवस्था कराने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

देवी मंदिर स्थित नलकूप से सुखरो पट्टी के सिताबपुर, पदमपुर, शिब्बूनगर, बालासौड़, रतनपुर सुखरो, कौड़िया वार्डों के करीब दस हजार की आबादी को पेयजल की आपूर्ति की जाती है। इसी प्रकार लालपुर स्थित नलकूप से लालपुर, पदमपुर, शिवपुर, मानपुर की लगभग सात हजार की आबादी को पेयजल की आपूर्ति की जाती है। शुक्रवार को जल संस्थान के दोनों नलकूपों की मोटर फुंक गई। इससे शनिवार को कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित रही। लोग पानी के लिए भटक रहे हैं। आंदोलनकारी राष्ट्रीय मोर्चा के प्रवक्ता विजय ध्यानी, राजाराम अणथ्वाल, सूर्य प्रकाश व मनमोहन सिंह आदि का कहना है कि नलकूप फुंकने की सूचना जल संस्थान के उच्चाधिकारियों को तुरंत ही दे दी गई थी, लेकिन विभाग मामले में लापरवाह बना हुआ है। उन्होंने अविलंब नलकूपों की मरम्मत कराने और नलकूप ठीक होने तक क्षेत्र में वैकल्पिक व्यवस्था से पेयजल की आपूर्ति करने की मांग की है।
विज्ञापन

जल संस्थान के अधिशासी अभियंता एलसी रमोला ने बताया कि नलकूपों को इंटर कनेक्ट किया गया है। प्रभावित क्षेत्रों में अन्य नलकूपों से वैकल्पिक व्यवस्था कर पेयजल आपूर्ति की जा रही है। नलकूपों को जल्द ठीक कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed