{"_id":"5c0012ecbdec2241bd3dc3b6","slug":"91543508716-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला की चौपाल में उठाएं समस्याएं, होगा समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला की चौपाल में उठाएं समस्याएं, होगा समाधान
Updated Thu, 29 Nov 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। कोटद्वार भाबर की जनसमस्याओं और उनके निराकरण के लिए अमर उजाला की ओर से दो दिसंबर को दुर्गापुर में चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें क्षेत्रवासी अपनी समस्याओं पर जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों से सीधा संवाद स्थापित कर सकेंगे।
अमर उजाला की चौपाल में कोटद्वार भाबर क्षेत्र का हर नागरिक शिरकत कर सकता है। चौपाल में उठाई जाने वाली समस्याओं को लोग लिखित रूप में भी प्रस्तुत कर सकते हैं। इन समस्याओं को अमर उजाला से शेयर भी किया जा सकता है। इसके लिए कोटद्वार अमर उजाला कार्यालय में समस्याओं को दिया जा सकता है, जिससे उन समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित जनप्रतिनिधि और अधिकारी प्रभावी ढंग से काम कर सकें। इसके अलावा लोग व्हाट्सअप नंबर 9412032085 पर भी समस्याएं लिखकर दे सकते हैं। इन समस्याओं पर संबंधित विभाग से ब्यौरा लेकर उनका गंभीरता से समाधान करवाया जाएगा। चौपाल में लोग नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर और पार्षद से भी सीधे रूबरू हो सकेंगे। हाल में विस्तारीकरण के बाद नगर निगम में शामिल नए क्षेत्रों के लोगों की सभी शंकाओं का समाधान चौपाल के माध्यम से किया जा सकेगा। चौपाल के माध्यम से नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से नागरिकों की अपेक्षाएं और प्राथमिकताओं पर भी चर्चा होगी। चौपाल में बिजली, पानी, सड़क, कृषि, सिंचाई, पुलिस, नगर निगम और प्रशासन के आला अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
स्थान-दुर्गापुर, हल्दी हाथ वेडिंग प्वाइंट
समय-11:00 बजे