{"_id":"5bb4f545867a557ed57186e8","slug":"91538585925-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष, युवा मोर्चा के महामंत्री पार्टी से निष्कासित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष, युवा मोर्चा के महामंत्री पार्टी से निष्कासित
Updated Wed, 03 Oct 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैजरो। एक अक्तूबर को थलीसैंण बंद आंदोलन में बढ़ चढ़कर भाग लेने की गाज भाजपा किसान मोर्चा थलीसैंण के अध्यक्ष रणजीत सिंह नेगी व युवा मोर्चा के महामंत्री उमराव सिंह पर गिरी है। दोनों नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों का दोषी मानते हुए संगठन ने कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष जेपी ममगाईं ने बताया कि एक अक्तूबर को थलीसैंण व्यापार संघ की ओर से आहूत बाजार बंद और प्रदर्शन में भाजपा किसान मोर्चा थलीसैंण के अध्यक्ष रणजीत सिंह नेगी और युवा मोर्चा के महामंत्री उमराव सिंह ने सरकार और मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की, जिसे पार्टी ने गंभीरता से लिया है। हाईकमान के आदेश पर दोनों पदाधिकारियों को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। उधर, निष्कासित किए गए किसान मोर्चा के अध्यक्ष रणजीत सिंह नेगी और युवा मोर्चा के महामंत्री उमराव सिंह का कहना है कि वे व्यापारी होने के नाते थलीसैंण बंद कार्यक्रम में शामिल हुए थे। उन्होंने उन पर लगाए गए आरोपों को झूठा एवं निराधार बताया। कहा कि उनका निष्कासन एक साजिश के तहत किया गया है।