फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   हाईकोर्ट के फैसले से झूमे नगर निगम विरोधी ग्रामीण, मिठाई बांटी

हाईकोर्ट के फैसले से झूमे नगर निगम विरोधी ग्रामीण, मिठाई बांटी

Mon, 14 May 2018 10:48 PM IST
Updated Mon, 14 May 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
हाईकोर्ट के फैसले से झूमे नगर निगम विरोधी ग्रामीण, मिठाई बांटी
कोटद्वार। नगर निगम की अधिसूचना निरस्त करने के बारे में नैनीताल हाईकोर्ट के फैसले से नगर निगम विरोधी संघर्ष समिति ने कोटद्वार में रैली निकालकर खुशी जताई। समिति के सदस्यों ने इसे जनभावनाओं का सम्मान बताया। नगर निगम विरोधी संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने सोमवार शाम को झंडाचौक में एकत्र होकर आतिशबाजी की और मिठाई बांटी।
विज्ञापन

कोटद्वार समेत सीमा विस्तार कर उच्चीकृत किए गए नगर निगमों की अधिसूचना दोबारा निरस्त होने के फैसले से भाबर के 35 ग्राम पंचायतों के 73 गांवों के लोग खुशी से झूम उठे। समिति के अध्यक्ष डा. शक्तिशैल कपरवाण, गोविंद डंडरियाल, प्रवेंद्र सिंह रावत, चंद्रप्रकाश नैथानी, राजाराम अण्थ्वाल, दुगड्डा ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष सुरेश रावत, सूरज प्रसाद कांति समेत ग्रामीणों ने इसे हाईकोर्ट का न्याय बताया। कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार तानाशाह बन चुकी है। जनता के विरोध के बावजूद ग्राम पंचायतों का वजूद खत्म कर नगर निगम बनाना जनता का अपमान है।
विज्ञापन

उधर, दूसरी ओर उत्तराखंड क्रांति दल ने नगर निगम की अधिसूचना को निरस्त करने के फैसले के बाद कोटद्वार के झंडाचौक में आतिशबाजी कर खुशी मनाई। इस मौके पर श्रवण सिंह रावत, पुष्कर सिंह रावत, भगवती प्रसाद कंडवाल, गोपाल सिंह गुसाईं, सुरेंद्र सिंह, राजकुमार गुप्ता, हयात सिंह गुसाईं, रामकुमार माहेश्वरी, यतेंद्र सुंद्रियाल, सुनील दत्त सेमवाल, मनोहर सिंह नेगी, महेंद्र सिंह रावत व जगदीश सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed