{"_id":"5acf94e44f1c1b573e8b4d22","slug":"91523553508-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमकेश्वर विधायक ने किया विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमकेश्वर विधायक ने किया विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण
Updated Thu, 12 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमकेश्वर। यमकेश्वर की विधायक ऋतु खंडूड़ी ने यमकेश्वर ब्लाक के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने लोगों को उनकी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया।
बृहस्पतिवार को यमकेश्वर की विधायक ऋतु खंडूड़ी ने क्षेत्र भ्रमण पर यमकेश्वर ब्लाक के डांगी, परंदा, पठोला, रिखेडा, वंचूरी, सार, बगोडगांव, सरवालरौड, डाबर, बघाला, सतनाऊं, भरपूर, पिलखेडी, तिमली बडी, तिमली छोटी, बुधोली, सिकड्डी, नैल, भैल्डुंगा आदि गांवों का भ्रमण कर लोगों की समस्याओं को सुना। इस अवसर विधायक ने राजकीय इंटर कालेज वंचूरी के प्रवेशोत्सव में भी भाग लिया इस अवसर पर उन्होंने छात्रों से कहा कि हम जो भी लक्ष्य बनाएं, उसको पूरा करने का प्रयास करें। क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। इस बीच विधायक ने राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय भरपूर का औचक निरीक्षण किया। चिकित्सालय में दो चिकित्सक और एक फार्मासिस्ट होने के बाद भी अस्पताल पर ताला लगा हुआ मिला। चिकित्सालय में ताला लगा होने पर विधायक ने मुख्य चिकित्साधिकारी पौड़ी को दूरभाष से चिकित्सालय में किसी भी कर्मचारी के नहीं होने के बारे में बताया तथा उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विधायक के साथ में सांसद प्रतिनिधि विजय लखेड़ा, भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह रौथाण, विधायक प्रतिनिधि विजेंद्र सिंह, अजय रावत, अनिल नेगी, मनोज नेगी, देवी प्रसाद लखेड़ा व महिमानंद भटकोटी आदि मौजूद थे।