{"_id":"59f368214f1c1bf3538b99c6","slug":"91509124129-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेंड इंटरनेशनल प्रतियोगिता में टॉप 15 पर रही लैंसडौन की अनुकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेंड इंटरनेशनल प्रतियोगिता में टॉप 15 पर रही लैंसडौन की अनुकृति
Updated Fri, 27 Oct 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लैंसडौन। मिस ग्रैंड इंटरनेशनल प्रतियोगिता में उत्तराखंड की अनुकृति गुसाईं ने टॉप-15 में जगह बनाई है। प्रतियोगिता में पेरू की मारिया जोजफ पहले, फिलीपींस की एलिजाबेथ क्लेंसी फर्स्ट रनरअप, जबकि बेनेजुएला की पुर्तो रिको सेकेंड रनरअप रही। चौथे स्थान पर चेक गणराज्य रहा। अनुकृति को कॉस्ट्यूम प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल हुआ जबकि टैलेंट राउंड में अनुकृति टॉप-5 में रही। कॉस्ट्यूम प्रतियोगिता का खिताब इंडोनेशिया के नाम रहा।
मिस ग्रैंड इंटरनेशनल प्रतियोगिता के लिए अनुकृति गुसाईं सहित 20 देशों की प्रतिभागियों को अंतिम चरण के लिए चुना गया जिसमें अनुकृति को टॉप 15 में स्थान मिला। 13 अक्तूबर से 26 अक्तूबर तक वियतनाम में हुई प्रतियोगिता में 80 देशों की सुंदरियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का फाइनल वियतनाम के फू क्वोक सिटी में हुआ।
अनुकृति ने फोन पर बताया कि प्रतियोगिता में बेस्ट-इन-इवनिंग का खिताब चीन, बेस्ट इन सोशल मीडिया अवार्ड पैरागुआ के नाम रहा। मिस पैराडाइज हेरिटेज अवार्ड थाइलैंड को मिला। अनुकृति ने बताया कि वह 31 को मुंबई पहुंचेगी, जहां मिस इंडिया आर्गेनाइजेशन की ओर से उसका स्वागत किया जाएगा। अनुकृति ने बताया कि वह ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान में सक्रिय होकर कार्य करेगी। लैंसडौन एकता मंच ने नगर की बेटी को विश्वस्तरीय प्रतियोगिता में मिले सम्मान पर खुशी जताते हुए उनका नगर आगमन पर जोरदार स्वागत करने का निर्णय लिया है। संस्था के अध्यक्ष डा. एसपी नैथानी ने कहा कि नगर की बेटी को मिला मुकाम सम्मानजनक है।