फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   वकील रघुवंशी हत्याकांड: वकीलों ने की पुलिस अफसरों को हटाने की मांग

वकील रघुवंशी हत्याकांड: वकीलों ने की पुलिस अफसरों को हटाने की मांग

Wed, 27 Sep 2017 10:36 PM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
वकील रघुवंशी हत्याकांड: वकीलों ने की पुलिस अफसरों को हटाने की मांग

विज्ञापन
कोटद्वार। वकील सुशील रघुवंशी हत्याकांड का 14 दिन बाद भी खुलासा न होने से नाराज कोटद्वार बार एसोसिएशन ने बुधवार से कोटद्वार तहसील में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। वकीलों ने हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग के साथ ही पौड़ी के एसएसपी, एएसपी, सीओ और कोतवाल को हटाने की मांग है। उधर, बार एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने पौड़ी में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मिलकर वकील की हत्या का एक पखवाड़े बाद भी खुलासा न होने पर चिंता जताई। वकीलों ने बताया कि सीएम ने उनसे तीन दिन का समय मांगा है।
बुधवार को कोटद्वार बार एसोसिएशन के बैनर तले वकीलों ने तहसील में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। एसोसिएशन के सचिव आशुतोष देवरानी की अगुवाई में वकीलों ने एक स्वर से पौड़ी के एसएसपी, एएसपी, सीओ कोटद्वार और कोतवाल को हटाने की मांग की। कहा कि दिनदहाड़े एक वकील की हत्या हो जाती है और एक पखवाड़े बाद भी पुलिस हत्यारों तक नहीं पहुंच पाती है। कहा कि वकील हत्याकांड से कोटद्वार में बिगड़ी कानून व्यवस्था का अंदाजा लगाया जा सकता है। उधर, सिमलचौड़ कोर्ट में उपाध्यक्ष अरविंद चौधरी की अगुवाई में वकीलों ने धरना-प्रदर्शन कर मामले की सीबीआई जांच की मांग दोहराई। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय पंत ने बताया कि बुधवार को उनकी मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से पौड़ी में सौहार्दपूर्ण माहौल में वार्ता हुई है। सीएम ने तीन दिन का समय मामले में मांगा है। कहा कि पुलिस यदि खुलासा नहीं कर सकी, तो वह सीबीआई जांच की संस्तुति कर देंगे।
विज्ञापन

कोटद्वार तहसील और कोर्ट परिसर में आयोजित धरना-प्रदर्शन में पूर्व अध्यक्ष पंकज भट्ट, अनिल खंतवाल, प्रमोद राणा, दीपेंद्र रावत, किशन सिंह पंवार, जितेंद्र रावत, रश्मि कोठारी, भीमराज बिष्ट, गिरीश चंद्र, अखिलेश घिल्डियाल, अनुज भट्ट, राजविमल रावत, दलवीर सिंह चौहान, सुनील नेगी, अंकित अग्रवाल, चंद्रमोहन बड़थ्वाल, ध्यान सिंह नेगी, नरेंद्र सिंह गुसाईं, कैलाश रावत, जितेंद्र रावत प्रथम, रीना रावत, सलीम अहमद, बृजमोहन चौहान, अनूप खंतवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed