{"_id":"59bd4db74f1c1b2f688b4df2","slug":"91505578423-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों को डाक्यूमेंट्री दिखाकर दी कानून की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों को डाक्यूमेंट्री दिखाकर दी कानून की जानकारी
Updated Sat, 16 Sep 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
यमकेश्वर। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल और जिला विधि सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल ने मोबाइल वैन के माध्यम से लोगों को कानून की जानकारी दी गई। विकासखंड मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को विधि के प्रति जागरूक करने के लिए प्रोजेक्टर के माध्यम से डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाई गई। प्राधिकरण के सदस्यों ने कहा कि लोगों को उनके कानूनी अधिकारों के बारे जानकारी होनी चाहिए। त्रिजुगीनारायण तथा विवेक गोस्वामी ने कहा कि लोगों को अपने अधिकारों और कानूनों के प्रति जागरूक नहीं होने से कई बार नुकसान उठाना पड़ता है। वहीं कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी राजपाल सिंह नेगी ने कहा कि लोगों को हर क्षेत्र में कानून की जानकारी होने से फायदा होगा। इस मौके पर भगत सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान बडोली बड़ी विजयपाल सिंह, ग्राम प्रधान सिन्दूणी अरूण जुगराण, नवीन मंदवाल, संजीव वर्मा, पंकज रावत, पंकज पोखरियाल और कई अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। ब्यूरो