फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   कोटद्वार विधानसभा में हुआ 61.31 फीसदी मतदान

कोटद्वार विधानसभा में हुआ 61.31 फीसदी मतदान

Thu, 11 Apr 2019 10:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार विधानसभा में हुआ 61.31 फीसदी मतदान
कोटद्वार। गढ़वाल संसदीय सीट की कोटद्वार विधानसभा में कुल 61.31 फीसदी मतदान हुआ। तीन जोन और दस सेक्टरों में विभाजित कोटद्वार विधानसभा में मतदान करने वालों में महिलाएं आगे रही। सबसे ज्यादा मतदान भाबर के कलालघाटी सेक्टर में हुआ। यहां मतदान का प्रतिशत 66.21 रहा। जबकि सबसे कम मतदान कालागढ़ सेक्टर में रहा। यहां 47.75 फीसदी मतदान हुआ। विधानसभा के सभी 124 बूथों पर मतदान शांतिपूर्ण रहा। निर्वाचन आयोग की ओर से सभी केंद्रों पर कड़े सुरक्षा के प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन

गढ़वाल संसदीय सीट पर कुल 1,07,835 फीसदी मतदाता हैं। जिसमें से 66,116 वोट पड़े। जिसमें 34,643 महिलाओं और 31471 पुरुषों ने मतदान किया। वोट डालने में महिलाएं आगे रही। उनका वोट प्रतिशत 64.81 रहा, जबकि पुरुषों का वोट प्रतिशत 57.87 रहा।
विज्ञापन

सेक्टर दो के डीएवी पब्लिक स्कूल स्थित पोलिंग बूथ में सबसे देर 6.20 बजे तक मतदान हुआ। सेक्टर एक सुखरौ देवी में 62.23 फीसदी, सेक्टर दो जीआईसी कोटद्वार सुखरौ में 59.70, सेक्टर तीन जीआईसी कोटद्वार में 62.30, सेक्टर चार जीआईसी कोटद्वार में 58.14 फीसदी, सेक्टर पांच कुंभीचौड़ में 64.11 फीसदी मतदान हुआ। सेक्टर 6 रामगंगा इंटर कालेज कालागढ़ में 47.77 फीसदी, सेक्टर सात लोकमणिपुर में 61.58 फीसदी, सेक्टर आठ कलालघाटी में 66.21 फीसदी, सेक्टर नौ शिवराजपुर में 59.66 फीसदी, सेक्टर 10 घमंडपुर में 63.25 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed