फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   निबंध प्रतियोगिता में प्रियंका ठाकुर ने मारी बाजी

निबंध प्रतियोगिता में प्रियंका ठाकुर ने मारी बाजी

Fri, 08 Mar 2019 10:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
निबंध प्रतियोगिता में प्रियंका ठाकुर ने मारी बाजी
कोटद्वार। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस नगर और आसपास के क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर विद्यालयों में समाज में महिलाओं की भूमिका विषय पर निबंध और भाषण सहित कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक अजय पाल सिंह रावत और प्रधानाचार्य मुन्नी देवी रावत ने किया। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं की भागीदारी अतुलनीय है। सभी को महिलाओं का आदर और सम्मान करना चाहिए। इस मौके पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में प्रियंका ठाकुर, जैसमीन, पायल ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। रस्साकशी प्रतियोगिता में इंदिरा हाउस विजेता और रमन हाउस उपविजेता रहे। कार्यक्रम में लेखराज सिंह, संजय सिंह रावत, भागेश्वरी देवी, पदमा देवी, निर्मल आर्य, मीनाक्षी व हुमा आदि मौजूद रहे। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में रेड रिबन क्लब की ओर से उत्तराखंड में महिला सशक्तीकरण विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। इसमें वाणिज्य संकाय की ऋतुपर्णा बहुखंडी ने प्रथम, शिक्षा संकाय की निधि भट्ट ने द्वितीय और कंचन हिंदवाण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर प्राचार्य डा. एसएल भट्ट, एनएसएस के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डा. अभिषेक गोयल, डा. सीमा श्रीवास्तव डा. तनु मित्तल, कार्यक्रम अधिकारी डा. किशोर सिंह चौहान, डा. संगीता रावत व डा. अर्चना रानी आदि मौजूद रहे। जीजीआईसी कलालघाटी में एनएसएस की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी मंजू कपरवाण ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे हैं। इस मौके पर मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता शांति नेगी, रैबार महिला मंच की अध्यक्ष सुरेंद्री रौतेला, भुवनेश्वरी रावत, सतेश्वरी गुसाईं, विमला रावत, उर्मिला रावत व सरोज देवी आदि मौजूद रहे। बलूनी पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में बलूनी क्लासेज की डायरेक्टर अभिलाषा भारद्वाज ने सभी शिक्षिकाओं को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। भक्त दर्शन राजकीय महाविद्यालय जयहरीखाल में रेड रिबन क्लब और एनएसएस के संयुक्त तत्वावधान में उत्तराखंड के विकास में महिलाओं की भूमिका विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विज्ञान संकाय की मोनिका ने प्रथम, अमृता रौतेला ने द्वितीय, शिक्षा संकाय के सुनील ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर वरिष्ठ प्राध्यापक एएन सिंह, एनएसएस के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डा. राकेश कुमार सिंह, डा. रमाशंकर पांडेय, डा. मनोज यादव, डा. संजय मदान, डा. हिमानी, डा. पवनिका चंदोला, डा. मनीषा, डा. पारितोष उप्रेती व डा. डीसी बेबनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed