फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   गढ़वाल राइफल्स बना राष्ट्रीय गढ़वाल कप फुटबाल प्रतियोगिता का चैंपियन

गढ़वाल राइफल्स बना राष्ट्रीय गढ़वाल कप फुटबाल प्रतियोगिता का चैंपियन

Sun, 06 Jan 2019 10:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 10:10 PM IST
विज्ञापन
गढ़वाल राइफल्स बना राष्ट्रीय गढ़वाल कप फुटबाल प्रतियोगिता का चैंपियन
कोटद्वार। राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय गढ़वाल कप फुटबाल प्रतियोगिता गढ़वाल राइफल्स के नाम रही। गढ़वाल राइफल्स ने शानदार मैच में बीईजी रुड़की को दो गोल से हराकर विनर ट्राफी पर कब्जा जमाया। वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने विजेता टीम को एक लाख रुपये का चेक और ट्राफी, जबकि उपविजेता टीम को 51 हजार का चेक और उपविजेता ट्राफी देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

रविवार को स्व. शशिधर भट्ट राजकीय स्पोट्स स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय गढ़वाल कप फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच आर्मी की दोनों टीम गढ़वाल राइफल्स और बीईजी रुड़की के बीच खेला गया। पहले हाफ में दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं। दूसरे हाफ में भी दोनों टीमों ने बेहतरीन फुटबाल का प्रदर्शन किया। मैच के 77वें मिनट में गढ़वाल राइफल्स के खिलाड़ी एंगल रावत ने डी के अंदर से बेहतरीन किक मारकर बाल को सीधे रुड़की के गोलपोस्ट में डाल दिया। एक गोल की बढ़त मिलते ही लैंसडौन के हौसले बुलंद हो गए। टीम ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके बाद 78वें मिनट में गढ़वाल राइफल्स के खिलाड़ी नवीन रावत ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए रुड़की केे गोल पर शानदार किक मारकर मैच को पूरी तरह से अपने कब्जे में लेे लिया। बीईजी रुड़की ने मैच में वापसी के प्रयास किए, लेकिन तक तक मुख्य निर्णायक अजीत नेगी ने मैच समाप्त की सीटी मार दी। गढ़वाल राइफल्स ने प्रतियोगिता 2-0 से अपने नाम की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बेस्ट डिफेंडर बादल रावत, बेस्ट मिड फील्डर दिगांता, गोल्डन बूट एंजल रावत, बेस्ट गोलकीपर अक्षय बलियान और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट नवीन रावत को घोषित कर सम्मानित किया गया। यूनाइटेड कोटद्वार को फेयर प्ले ट्राफी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत, हंस कल्चरल सेंटर के प्रदेश प्रभारी पदमेंद्र सिंह बिष्ट, सुमन कोटनाला सहित स्व. शशिधर भट्ट स्मृति खेल संस्था के सभी सदस्य मौजूद थे।
.
- फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed