फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर नागरिक मंच बंटा दो धड़ों में

अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर नागरिक मंच बंटा दो धड़ों में

Sun, 06 Jan 2019 10:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर नागरिक मंच बंटा दो धड़ों में
कोटद्वार। नागरिक मंच में अध्यक्ष पद को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक धड़े ने जहां रविवार को बैठक कर शोभा बहुगुणा भंडारी को आगामी चुनाव तक कार्यकारी अध्यक्ष चुना लिया। वहीं दूसरे धड़े की बैठक में मई में अध्यक्ष पद पर चुनाव कराने और तब तक अध्यक्ष पद पर स्थिति यथावत रखने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

रविवार को व्यापार मंडल सभागार में विपिन उनियाल की अध्यक्षता में नागरिक मंच की बैठक हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि कार्यकारी अध्यक्ष के चुनाव को लेकर नागरिक मंच में कोई विवाद नहीं था। एक राजनीतिक पार्टी से जुड़े कुछ व्यक्तियों द्वारा अनावश्यक विवाद की स्थिति पैदा की गई। बैठक में नागरिक मंच की नई कार्यकारिणी के चुनाव होने तक शोभा बहुगुणा को कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। उन्होंने कहा कि विवाद करने वाले लोग बैठक में पहुंचे ही नहीं, जिससे जाहिर होता है कि उनका मकसद सिर्फ हंगामा करना है। बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि नागरिक मंच के कार्यालय के लिए भूमि उपलब्ध कराने को कैबिनेट मंत्री से मांग की जाएगी। इस मौके पर लक्ष्मी नारायण चावला, चक्रधर शर्मा, सीपी नैथानी, राजू देवरानी, रघुवीर सिंह रावत, डा. राम प्रसाद ध्यानी, अतुल भट्ट, चंद्रप्रकाश कोठारी, प्रवेश रावत, अनुज भट्ट, आशुतोष कंडवाल, कृष्णा बहुगुणा, संजीव सिंह व इंद्रेश भाटिया आदि मौजूद रहे। बैठक का संचालन प्रमोद राणा ने किया।
विज्ञापन

दूसरी ओर नागरिक मंच के दूसरे धड़े की बैठक में गत दिनों एक उपाध्यक्ष द्वारा स्वयं को अध्यक्ष घोषित कर समाचार पत्रों में फर्जी लेटरपैड पर विज्ञप्ति जारी करने और अध्यक्ष पद के चुनाव पर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी दो मई को अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराया जाएगा। चुनाव होने तक स्थिति यथावत रखी जाएगी, जबकि शेष कार्यकारिणी का चुनाव मई 2020 में किया जाएगा। बैठक में नागरिक मंच के महासचिव मनीष भट्ट, संरक्षक पूरण सिंह रावत, हरीश चंद्र भदूला, महावीर सिंह रावत, कुंज बिहारी देवरानी, विजय नारायण सिंह, प्रदीप अग्रवाल, अतुल भट्ट, प्रवेश नवानी व महफूज आलम आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed