{"_id":"5c055ea6bdec2241be1dea95","slug":"81543855782-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाबर में कुकिंग गैस समस्या पर प्रशासन गंभीर, एजेंसी से तलब किया ब्यौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाबर में कुकिंग गैस समस्या पर प्रशासन गंभीर, एजेंसी से तलब किया ब्यौरा
Updated Mon, 03 Dec 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। भाबर में रसोई गैस समस्या को गंभीरता से लेते हुए तहसील प्रशासन ने पूर्ति विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। तहसीलदार सुनील राज के निर्देश पर पूर्ति विभाग ने संबंधित गैस एजेंसी से दो माह की गैस उपलब्धता का ब्यौरा तलब किया है। एजेंसी को संबंधित क्षेत्रों में मंगलवार से ही गैस उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। रविवार को अमर उजाला की दुर्गापुर में आयोजित चौपाल में क्षेत्रवासियों की ओर से यह समस्या प्रशासन के समक्ष प्रमुखता से उठाई गई थी।
सोमवार को तहसीलदार सुनील राज ने क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक करण क्षेत्री को अपने कार्यालय में बुलाकर भाबर में रसोई गैस की समस्या का निदान करने को कहा। उन्होंने चौपाल में लोगों की ओर से उठाई गई गैस आपूर्ति की दिक्कत को गंभीरता से लेने को कहा। प्रशासन के निर्देश पर हरकत में आए पूर्ति विभाग ने भाबर क्षेत्र में गैस आपूर्ति करने वाली जीएमवीएन की भाबर गैस एजेंसी के प्रबंधक से दो माह की गैस उपलब्धता और वितरण का ब्यौरा तलब किया। पूर्ति निरीक्षक करण क्षेत्री ने बताया कि भाबर गैस एजेंसी के पास करीब 8700 गैस उपभोक्ता हैं। अक्तूबर के महीने में एजेंसी ने 5600 सिलिंडरों की डिमांड इंडियन ऑयल के काशीपुर प्लांट को भेजी थी, जिसमें से उन्हें केवल 4425 सिलिंडर ही मिल पाए। इसी तरह नवंबर में भी एजेंसी की ओर से 5600 सिलिंडरों की डिमांड भेजी गई थी, जिसके सापेक्ष केवल 4039 सिलिंडर प्राप्त हो पाए।
घमंडपुर निवासी नरेंद्रदेव डोबरियाल, उमरावनगर निवासी पीतांबर दत्त भट्ट, किशनपुर निवासी जगदीश प्रसाद व लोकमणिपुर निवासी भैरव दत्त सती की ओर से निर्धारित तिथियों पर गैस न मिलने की बात उठाई गई थी। अन्य उपभोक्ताओं ने नगर निगम क्षेत्र में गैस की होम डिलीवरी प्रारंभ करने की मांग की है। पूर्ति निरीक्षक करण क्षेत्री ने बताया कि एजेंसी को अपनी डिमांड बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
काशीपुर गैस प्लांट में कार्य होने के कारण मांग के अनुसार पूर्ति न मिल पाने से समस्या खड़ी हुई है। जिन क्षेत्रों में कम गैस पहुंची, वहां जल्द ही गैस की आपूर्ति कराई जाएगी।
-दमयंती नेगी, प्रबंधक भाबर गैस एजेंसी