फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   एमकेवीएन, बाल भारती की टीम पहुंची फाइनल में

एमकेवीएन, बाल भारती की टीम पहुंची फाइनल में

Mon, 15 Oct 2018 10:48 PM IST
Updated Mon, 15 Oct 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
एमकेवीएन, बाल भारती की टीम पहुंची फाइनल में
कोटद्वार। छात्र संगठन एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस की ओर से आयोजित अंतर विद्यालयी वालीबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन बालक और बालिका वर्ग के सेमीफाइनल मैच खेले गए। इसमें एमकेवीएन स्कूल, बाल विद्या निकेतन, जयभारती और बालभारती स्कूल की टीमें फाइनल में पहुंचीं।
विज्ञापन

सोमवार को शशिधर भट्ट राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम कोटद्वार में आयोजित वालीबाल प्रतियोगिता में बालक वर्ग का पहला सेमीफाइनल मैच एमकेवीएन स्कूल और बाल भारती के बीच खेला गया। इसमें एमकेवीएन ने बालभारती को 15-13 के स्कोर से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल मैच बाल विद्या निकेतन और स्टेडियम कोटद्वार की टीम के बीच हुआ। इसमें एकतरफा मुकाबले में बाल विद्यानिकेतन ने स्टेडियम की टीम को 15-09 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

बालिका वर्ग का पहला सेमीफाइनल एमकेवीएन और जयभारती के बीच हुआ। इसमें जयभारती की टीम 18-17 से मैच जीतकर फाइनल में पहुंची। दूसरा मैच बाल भारती स्कूल और मदरलैंड के बीच हुआ। इसमें बालभारती ने मदरलैंड को पछाड़ते हुए मैच एकतरफा कर दिया। बालभारती ने 15-07 की आसान जीत के साथ फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर यूथ कांग्रेस विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष विजय रावत, वसीम अख्तर, गौरव ढौंडियाल, आशीष भंडारी, हिमांशु थापा व उमंग रावत आदि मौजूद थे।

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed