फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   यूथ कांग्रेस के विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने निकाला विजय जुलूस

यूथ कांग्रेस के विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने निकाला विजय जुलूस

Sat, 14 Jul 2018 10:40 PM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
यूथ कांग्रेस के विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने निकाला विजय जुलूस
कोटद्वार। युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनावों में जिलाध्यक्ष पद पर अमितराज सिंह, जिला महासचिव पद पर देवाशीष सिंह और विधानसभा कोटद्वार के अध्यक्ष पद पर विजय रावत के निर्वाचित होने पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोटद्वार में विजय जुलूस निकाला। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस का विजय जुलूस मालवीय उद्यान से शुरू होकर झंडाचौक, स्टेशन रोड होते हुए वापस मालवीय उद्यान पहुंचकर संपन्न हुआ। इस मौके पर हुई सभा में पदाधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर यूथ कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने के लिए लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत चुनाव कराए गए हैं। इससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नेतृत्व की भावना जागृत होगी और उनका मनोबल भी बढ़ेगा।
विज्ञापन

इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल, प्रवेश रावत, विपिन कुमार, गुड्डू चौहान, नईम अहमद, संजय मित्तल, इकबाल, आशीष काला, गजेंद्र सिंह, शैलेंद्र नेगी, वसीम व दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed