{"_id":"5b43953a4f1c1b55238b552a","slug":"81531155770-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन 2019 की तैयारियों के लिए अभी से जुटे कार्यकर्ता: तीरथ सिंह रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन 2019 की तैयारियों के लिए अभी से जुटे कार्यकर्ता: तीरथ सिंह रावत
Updated Mon, 09 Jul 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं को मिशन 2019 फतह करने का मंत्र ‘बूथ प्रबंधन’ बताया। उन्होंने कहा कि पूरे देश में संगठन बूथ स्तर पर कार्य कर रहा है। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार की चार साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
सोमवार को कोटद्वार पहुंचे राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत ने बद्रीनाथ मार्ग स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से मिशन 2019 के लिए अभी से जुट जाने का आह्वान किया। कहा कि मिशन 2019 फतह करने का मंत्र बूथ प्रबंधन है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल में जहां भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है, वहीं विदेशों में भारत की साख मजबूत हुई है। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट गढ़वाली ने कहा कि लालढांग-चिलरखाल मोटर मार्ग पर स्टे खारिज होना सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे गढ़वाल और कुमाऊं को जोड़ने का ड्रीम प्रोजेक्ट का रास्ता साफ हुआ है। इस अवसर पर कण्वाश्रम को स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छ आइकॉनिक स्थल के रुप में शामिल करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। मौके पर जिला महामंत्री वीरेंद्र रावत, विजय लखेड़ा, भाजयुमो अध्यक्ष अमित भारद्वाज, अनीता आर्य, मानेश्वरी देवी, पूनम खंतवाल, किरन काला, चंद्रमोहन जसोला, गजेंद्र धस्माना, सुरेश शर्मा, मनीष शर्मा, मोहन सिंह नेगी, मातवर सिंह पंवार आदि मौजूद रहे।