{"_id":"5b18138d4f1c1b264d8b5283","slug":"81528304525-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल में पूरा नहीं हो पाया शिवपुर ओवरहेड टैंक का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साल में पूरा नहीं हो पाया शिवपुर ओवरहेड टैंक का निर्माण
Updated Wed, 06 Jun 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार। जल निगम की सुस्त कार्यप्रणाली ग्राम पंचायत शिवपुर की हजारों की आबादी के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। पिछले एक साल से लोग ओवर हेड टैंक के निर्माण का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन विभाग टैंक निर्माण में लापरवाह बना हुआ है। शिवपुर में ट्यूबवेल से सीधा पानी सप्लाई होती है। ऐसे में बिजली बंद होने के कारण लोगों की पेयजल आपूर्ति भी ठप हो जाती है। गर्मियों में बिजली कटौती होने से क्षेत्र में पेयजल किल्लत बनी हुई है।
पेयजल किल्लत के चलते स्थानीय नागरिकों की मांग पर सरकार ने ग्राम पंचायत शिवपुर के लिए ओवर हेड टैंक की स्वीकृति देने के बाद विभाग को बजट भी दिया। विभाग ने एस साल तक सुस्त गति से कार्य किया और टैंक निर्माण के अंतिम चरण में कार्य रोक दिया है। इससे लोगों में विभाग के खिलाफ आक्रोश है।
स्थानीय नागरिक सुरेंद्र सिंह नेगी, संजय सिंह, डबल सिंह नेगी, लोकमणी डोबरियाल, मनोज बिष्ट ने जल निगम पर कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। कहा कि पिछले कई सालों से लोग ओवर हेड टैंक नहीं होने के चलते पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। ट्यूबवेल के पास टैंक निर्माण से लोगों को समस्या के समाधान की आस जगी थी, लेकिन विभाग बजट मिलने के बाद भी टैंक काम अधूरा छोड़कर चलता बना है। उधर, जल निगम के अधिशासी अभियंता बाबू राम ने बताया कि सरकार की ओर से पर्याप्त बजट नहीं मिलने की वजह से शिवपुर ओवर हेड टैंक का काम रुका हुआ है। बजट आते ही कार्य शुरू किया जाएगा।