फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   सीबीएसई दसवीं में आरपी, बलूनी और डीएबी ने फहराया परचम

सीबीएसई दसवीं में आरपी, बलूनी और डीएबी ने फहराया परचम

Tue, 29 May 2018 10:47 PM IST
Updated Tue, 29 May 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
सीबीएसई दसवीं में आरपी, बलूनी और डीएबी ने फहराया परचम
कोटद्वार। सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में कोटद्वार क्षेत्र के आरपी पब्लिक स्कूल की छात्रा रिमझिम अग्रवाल ने आल इंडिया टॉपर बनकर स्कूल ही नहीं, उत्तराखंड का नाम भी देशभर में रोशन किया है। कोटद्वार निवासी छात्रा की सफलता पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने परिजनों को बधाई संदेश भेजा है। आरपी पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। यहां के 100 छात्र-छात्राओं में से 21 बच्चों के अंक 90 प्रतिशत से अधिक रहे। डीएवी के 19 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाकर विद्यालय को क्षेत्र में दूसरा स्थान दिलाया। बलूनी पब्लिक स्कूल की अभिलाषा बलूनी ने 99 प्रतिशत प्राप्त कर विद्यालय और राज्य का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

आरपी पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम कोटद्वार में सबसे बेहतर रहा। यहां का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। 21 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। डीएवी इस बार दूसरे नंबर पर रहा। यहां के 19 बच्चे 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाए। डीएवी के अस्मित जुयाल, सक्षम अग्रवाल और सृष्टि कुकरेती ने 97.2 प्रतिशत हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। बलूनी पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम भी शत-प्रतिशत रहा। यहां की अभिलाषा बलूनी ने 99 अंक हासिल कर विद्यालय और राज्य का नाम रोशन किया। टीसीजी स्कूल के 11 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। ब्लूमिंग वेल के नौ बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। बाल भारती पब्लिक स्कूल मोटाढांक की दीक्षा रावत ने 98.5 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय का नाम रोशन किया। एवीएन स्कूल हल्दूूखाता के छह बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। एमकेवीएन कण्वघाटी के छात्र अभिजीत सिंह रावत ने 94 फीसदी अंक हासिल किए। आरसीडी के अभिषेक जखमोला ने 90.2 फीसदी अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed