फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   कोटद्वार को जिला बनाकर जनभावनाओं का सम्मान करे सरकार

कोटद्वार को जिला बनाकर जनभावनाओं का सम्मान करे सरकार

Sun, 08 Apr 2018 10:40 PM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार को जिला बनाकर जनभावनाओं का सम्मान करे सरकार
कोटद्वार। नगर निगम हटाने और कोटद्वार को जिला बनाने की मांग को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल का धरना प्रदर्शन रविवार को भी जारी रहा। पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार से नगर निगम को हटाकर जनभावनाओं के अनुरूप कोटद्वार को जिला बनाने की मांग की।
विज्ञापन

रविवार को यूकेडी कार्यकर्ता तहसील मेें एकत्र हुए। उन्होंने मुख्यमंत्री मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए सरकार पर जनविरोधी नीतियों को अपनाने का आरोप लगाया। कहा कि लोग वर्षों से कोटद्वार जिले की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार कोटद्वार जिला न बनाकर उन पर जबर्दस्ती नगर निगम थोप कर टैक्स का भार डालना चाहती है। विधानसभा अध्यक्ष के बेटे की तैनाती ने सरकार की कार्यप्रणाली को खोलकर रख दिया है। यही कारण है कि इन जनविरोधी नीतियों के कारण सरकार जनता की नजरों में गिरती जा रही है।
विज्ञापन

इस अवसर पर पार्टी जिलाध्यक्ष जगदीपक सिंह रावत, श्रवण सिंह रावत, हरीश द्विवेदी, सुनील सेमवाल, राजकुमार गुप्ता, दीपक बजरंगी, शिशुपाल नेेगी, जगमोहन सिंह, अर्जुन भंडारी व मनोहर नेेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटोे
जारी-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed