{"_id":"5a5253144f1c1bfe7a8b5b7d","slug":"81515344660-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दियों में दिल को रखें फिट, नहीं तो आना पड़ेगा अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दियों में दिल को रखें फिट, नहीं तो आना पड़ेगा अस्पताल
Updated Sun, 07 Jan 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। कड़ाके की ठंड और चल रही शीतलहर ने हृदय रोगियों, उच्च रक्तचाप और स्वांस के मरीजों की दिक्कतें बढ़ा दी हैं। सरकारी अस्पताल में प्रतिदिन आठ से दस हृदय और सांस के मरीज पहुंच रहे हैं, जबकि प्राइवेट में जाने वालों की संख्या इससे भी अधिक है।
इन दिनों कोटद्वार और उसके आसपास के क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के कारण ठंड और भी बढ़ रही है। इसके कारण हृदय रोगी और सांस के मरीजों के लिए यह समय काफी मुश्किल से गुजर रहा है। पिछले एक सप्ताह से सरकारी अस्पताल में मात्र हृदय और सांस के मरीजों की संख्या 45 का आंकड़ा पार कर चुकी है। खास बात यह है कि अस्पताल में आने वाले मरीज 50 साल से अधिक उम्र के हैं। डाक्टरों की मानें तो यह दिक्कतें सर्दी के मौसम में सावधानी नहीं बरतने से हो रही है। अस्पताल के सीएमएस डा. आईएस सामंत ने बताया कि इमरजेंसी में प्रतिदिन सांस फूलने, सीने में दर्द, शरीर में पसीना आना, घबराहट और ब्लडप्रेशर आदि के दर्जनों मामले पहुंच रहे हैं।
उच्च रक्तचाप, स्वांस और हृदय रोगियों को सर्दियों में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होती है। उन्हें सर्दी से बचना चाहिए, सुबह शाम को वाक और हल्का व्यायाम उनके लिए फायदेमंद होगा। इसके साथ ही गरम पानी और गरम कपड़ों का उपयोग करें।
विज्ञापन
- डा. जीसी ध्यानी, वरिष्ठ फिजीशियन राजकीय संयुक्त चिकित्सालय कोटद्वार
- फोटो-
जारी- नरेश थपलियाल