{"_id":"59bff6494f1c1b1d688b54ea","slug":"81505752649-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सातवें वेतनमान के लरए आज सड़कों पर उतरेगा निगम महासंघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सातवें वेतनमान के लरए आज सड़कों पर उतरेगा निगम महासंघ
Updated Mon, 18 Sep 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। सातवें वेतनमान की मांग को लेकर मंगलवार को राज्य कर्मचारी निगम महासंघ गढ़वाल क्षेत्र सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेगा। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर 19 सितंबर को प्रदेश के सभी निगमों के कर्मचारी कार्य बहिष्कार पर रहेंगे।
कोटद्वार में मंगलवार सुबह दस बजे सभी निगमों के कर्मचारी हिंदू पंचायती धर्मशाला में एकत्र होकर प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंकेंगे। सोमवार को लकड़ी पड़ाव में वन विकास निगम के क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में हुई बैठक में सभी निगमों के कर्मचारियों, संगठन पदाधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें सातवें वेतनमान के लाभ की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार की रणनीति तैयार की गई। आंदोलन के लिए वन निगम कर्मचारी संगठन के क्षेत्रीय अध्यक्ष जेपी बहुखंडी को मुख्य संयोजक और वीर सिंह घाघड़ को सहसंयोजक चुना गया। बैठक में वन विकास निगम, स्थानीय निकाय महासंघ, जलसंस्थान, जल निगम, परिवहन निगम समेत सभी निगमों के संगठनों के पदाधिकारी मौजूद थे। ब्यूरो