फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   गांव से बढ़ते पलायन को रोकने के लिए युवाओं की पहल

गांव से बढ़ते पलायन को रोकने के लिए युवाओं की पहल

Fri, 08 Sep 2017 09:59 PM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
गांव से बढ़ते पलायन को रोकने के लिए युवाओं की पहल
धुमाकोट। पहाड़ के गांवों से बढ़ते पलायन तथा खेती से टूटते मोह के बीच नैनीडांडा विकासखंड के संगलिया पल्ला के युवकों व महिलाओं ने नई सोच व नई पहल के साथ पिछले कई वर्षों से बंजर पड़े खेतों को जोतना शुरू कर दिया है। गांव के युवकों ने किसान समिति बनाकर सहकारिता के आधार पर एक साथ कार्य करते हुए एक मिशाल कायम की है। गांव के नीचे नदी किनारे वर्षों से बंजर पड़े खेतों को जोतना शुरू किया है। कई एकड़ में फैले इस पूरे इलाके में जुताई के बाद मौसम के अनुसार मटर, आलू, प्याज, मिर्च, अदरक, हल्दी, लहसुन आदि नकदी फसलें व दलहन, तिलहन का उत्पादन करने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन

किसान समिति का गठन करने के साथ ही इसी क्षेत्र में एक गोशाला का निर्माण किया गया है। इसमें अभी तक 100 से अधिक गोवंश को रखा गया है। ग्रामीण प्रेम सिंह रावत ने बताया कि गोसदन की स्थापना से जहां बेसहरा गाय-बैलों को एक शल्टर मिल रहा है, वहीं इससे जैविक खाद बनाने की योजना भी साकार हो रही है। किसान समिति द्वारा सभी उत्पाद जैविक खाद से तैयार होंगे। रासायनिक खाद तथा कीटनाशकों का उपयोग नहीं किया जाएगा। कीटनाशक के लिए गोमूत्र, नीम, अखरोट आदि का उपयोग किया जाएगा। काम की देखरेख के लिए किसान समिति का गठन करते हुए ग्रामीण युवक दर्शन सिंह रावत को अध्यक्ष, बलवंत सिंह को उपाध्यक्ष, प्रेम सिंह रावत को कोषाध्यक्ष मनवर सिंह रावत को सचिव नियुक्त किया गया है। बलवंत सिंह, मनवर सिंह, नरेंद्र सिंह व प्रेम सिंह को समिति में सदस्य बनाया गया है। गोसदन का शुक्रवार को उद्घाटन करते हुए ग्राम प्रधान रेखा देवी व महिला मंगल दल अध्यक्ष मधु देवी ने इस कार्यक्रम की सफलता की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed