{"_id":"597236214f1c1b721a8b472a","slug":"81500657185-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोगटा गांव में सिंचाई का संकट, सूख रही धान की फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोगटा गांव में सिंचाई का संकट, सूख रही धान की फसल
Updated Fri, 21 Jul 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुगड्डा। जयहरीखाल ब्लाक के ग्राम पंचायत सेंधीखाल के जोगटा ग्राम में सिंचाई योजना अवरुद्ध होने से धान का पौधरोपण प्रभावित हो रहा है। रोपाई का काम नहीं होने से परेशान ग्रामीणों ने विभाग से योजना का नियमित संचालन करने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
ग्राम पंचायत सेंधी में चौकसेरा तथा जोगटा ग्रामवासियों की कृषि भूमि को सिंचाई की सुविधा मुहैया कराने के लिए नलकूप विभाग द्वारा दो वर्ष पूर्व जोगटा गांव में नलकूप लगाया था। गर्मियों में जलस्तर कम होने से योजना को नियमित संचालित करने के लिए सिलगाड़ नदी से जोड़ा गया है। वर्तमान में बिजली से संचालित नलकूप योजना विद्युत आपूर्ति बाधित होने से धान की रोपाई प्रभावित हो रही है। योजना से 50 से अधिक काश्तकार कृषि कार्य से लाभान्वित होते हैं।
गांव के काश्तकार रमेश चंद्र सुंडली, जसवंत प्रसाद, रोशन लाल, दिनेश चंद्र, कुसुम देवी, सुशीला देवी व उर्मिला देवी ने विभाग पर उन्हें पानी नहीं देने का आरोप लगाया। कहा कि पानी की कमी के कारण धान की रोपाई नहीं हो पा रही है। उन्होंने शीघ्र सिंचाई योजना को संचालित करने की मांग की है।
विज्ञापन
इस संबंध में नलकूप विभाग के अवर अभियंता एसएन कुकरेती ने बताया कि शिकायत मिलते ही नलकूप पर वैकल्पिक व्यवस्था कर धान की फसल के लिए पानी देना शुरू कर दिया गया है। नई मोटर के लिए डिमांड भेज दी गई है।