{"_id":"62c7358af9e0564f42188b07","slug":"75-pet-pigs-died-of-african-fever-in-kotdwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar: कोटद्वार में अफ्रीकन फीवर से 75 पालतू सुअरों की मौत, पशुओं को बाड़े में ही रखने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar: कोटद्वार में अफ्रीकन फीवर से 75 पालतू सुअरों की मौत, पशुओं को बाड़े में ही रखने के निर्देश
Fri, 08 Jul 2022 01:12 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, कोटद्वार
अमर उजाला नेटवर्क, कोटद्वार
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 08 Jul 2022 01:12 AM IST
सार
कोटद्वार में अफ्रीकन फीवर से 75 पालतू सुअरों की मौत हो गई है। नगर निगम प्रशासन ने मुनादी करा पशुओं को बाड़े में ही रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : पेक्सेल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोटद्वार क्षेत्र में अफ्रीकन स्वाइन फीवर की चपेट में आने से करीब 75 पालतू सुअरों की मौत हो गई है। आमपड़ाव के पनियाली गदेरे में मृत मिले सुअरों को नगर निगम प्रशासन ने जेसीबी से गड्ढे खोदकर दबा दिया है। पशुपालन विभाग और नगर निगम ने स्वाइन फीवर से पीड़ित सुअरों को गड्ढे में दबाने की अपील सूअर पालकों से की। कहा कि खुले में फेंकने से यह बीमारी दूसरे पशुओं में भी फैल सकती है। नगर निगम ने मुनादी कर सुअरों को अपने बाड़े में ही रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
नगर क्षेत्र के अंतर्गत आमपड़ाव, कौड़िया, झूलाबस्ती सहित भाबर के कई स्थानों पर पशुपालकों ने सूअर पाले हुए हैं। पिछले चार-पांच दिनों में इस संक्रामक बीमारी से क्षेत्र में 75 सुअरों की मौत की सूचना पशुपालन विभाग को मिली है। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. बीएम गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है। बताया कि आमपड़ाव समेत कई क्षेत्रों में हुए सर्वे में पशुपालकों ने अब तक 75 पशुओं की मौत की जानकारी दी है। आमपड़ाव के पनियाली गदेरे में मृत सूअर पड़े होने की जानकारी मिली थी। क्षेत्र का मौका मुआयना कर सुअर पालकों को दिशा निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने सूअर पालकों से पशु के बीमार होने की तत्काल सूचना पशु चिकित्सक को देने की अपील की। बृहस्पतिवार को पालिका की टीम ने जेसीबी की मदद से पनियाली गदेरे में मृत सुअरों को गड्ढा खोदकर दबा दिया है।
विज्ञापन
नगर आयुक्त केएस नेगी ने बताया कि मुनादी कर सूअर पालकों से अपने सुअरों को बाड़े में रखने के लिए निर्देश दिए गए हैं। पशुपालन विभाग को पत्र भेजकर प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने का आग्रह किया गया है।
विज्ञापन