फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   गुड्डू सिंह की गाय और रिंकी देवी की बछिया को मिला पहला स्थान

गुड्डू सिंह की गाय और रिंकी देवी की बछिया को मिला पहला स्थान

Sat, 04 May 2019 10:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
गुड्डू सिंह की गाय और रिंकी देवी की बछिया को मिला पहला स्थान
यमकेश्वर। पशुपालन विभाग की ओर से आयोजित ब्लाक स्तरीय पशु प्रदर्शनी में यमकेश्वर ब्लाक के विभिन्न गांवों के पशुपालकों ने अपने पशुओं की प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें ठांगर गांव के गुड्डू सिंह की गाय और बिथ्याणी गांव की रिंकी देवी की बछिया ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

यमकेश्वर ब्लाक के ग्राम ठांगर में आयोजित पशु प्रदर्शनी में ब्लाक की 49 गाय, 20 जोड़ी बैल, 6 घोड़े/खच्चर, 11 बकरियां और 4 बछिया लाई गईं थी। पशु विशेषज्ञ ने परीक्षण के बाद अंक दिए । जिसमें ग्राम ठांगर के गुड्डु सिंह की गाय और बिथ्याणी गांव की रिंकी देवी की बछिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। घोड़े/खच्चर की श्रेणी में ठांगर गांव के धनवीर सिंह, बैलों की जोड़ी में ठांगर के चंद्रपाल सिंह, बकरियों की श्रेणी में ठांगर गांव के रोशनलाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बिजेताओं को यमकेश्वर की ब्लाक प्रमुख कृष्णा नेगी और प्रधान संगठन अध्यक्ष यमकेश्वर दिनेश भट्ट ने सयुंक्त रूप से पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर पशु चिकित्साधिकारी यमकेश्वर डा. दिनेश शर्मा और पशु चिकित्साधिकारी रिखणीखाल डा. भरत ढोंढियाल ने ग्रामीणों को पालतू पशुओं में होने वाले विभिन्न रोगों और बीमारी से बचने के उपायों की जानकारी दी। साथ ही पशुपालकों को निशुल्क दवाइयां, टॉनिक, चारा आदि वितरित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर ग्राम प्रधान ठांगर कमला देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य सीला महावीर सिंह, डा. किरन रावत, डा. आशा सामंत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed