{"_id":"5cb4bc84bdec22140e109110","slug":"71555348612-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटद्वार की सड़कों पर पसरा अतिक्रमण, प्रशासन मौन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटद्वार की सड़कों पर पसरा अतिक्रमण, प्रशासन मौन
विज्ञापन
market
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। प्रशासन, पुलिस और नगर निगम की लापरवाही के चलते कोटद्वार की लगभग सभी सड़कों पर अतिक्रमण हो रहा है। नगर निगम को अतिक्रमण हटाने के नाम पर कोटद्वार की सड़कों पर गरीब तबके के फल, सब्जी की फड़ और ठेली लगाने वाले ही नजर आते हैं, जबकि दो-चार पहिया गैराज और सड़क पर पसरी दुकानें किसी को नजर नहीं आ रही हैं। इसके कारण प्रशासन और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।
प्रशासन, नगर निगम और पुलिस की ओर से समय समय पर कोटद्वार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाता है। अतिक्रमण हटाओ टीम कोटद्वार के स्टेशन रोड और गोखले मार्ग पर पहुंचती है और सब्जी, ठेली और फड़ वालों का सामान ट्रक में भरकर चल देती है। शहर के अन्य मार्गों पर व्यापारी धड़ल्ले से आधी सड़क घेरकर कब्जा जमाए बैठे रहते हैं, लेकिन इन रसूखदार लोगों के अतिक्रमण से प्रशासन, पुलिस और नगर निगम आंखें मूंदे हुए है।
यहां है अतिक्रमण
सुमन मार्ग पर दोपहिया वाहनों के गैराज चल रहे हैं। वे आधी सड़क घेरकर बाइक की मरम्मत करते रहते हैं। सीएसडी कैंटीन मार्ग पर गढ़वाल टाकीज से सीएसडी कैंटीन गेट के पास तक सड़क के दोनों ओर चार पहिया वाहनों के गैराज बने हुए हैं। इसके कारण आए दिन यहां जाम की स्थिति बनी रहती है। जिला परिषद मार्केट में अतिक्रमण की होड़ लगी हुई है। जिला परिषद द्वारा लोगों के चलने के लिए दुकानों के बाहर फुटपाथ बनाया गया था। दुकानदार फुटपाथ पर अतिक्रमण करने के बाद अब सड़क पर कब्जा कर रहे हैं। गंगा दत्त जोशी मार्ग में सड़क के दोनों आधी सड़क तक सजी दुकानों के कारण वाहन चलाना तो दूर पैदल चलना तक दूभर हो जाता है। यहां दुकानदारों ने कपड़ों, जूतों और कास्मेटिक की दुकानें खोल रखी हैं और दुकान के अंदर से अधिक माल सड़कों पर सजा रहता है। शाम के समय करीब 20 फीट चौड़े मार्ग पर दो पहिया वाहन भी बमुश्किल गुजर पाते हैं। ऐसे में प्रशासन का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है।
विज्ञापन
क्या कहते हैं जिलाधिकारी
कोटद्वार की सड़कों पर फैले अतिक्रमण की शिकायत मिली है। अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम को निर्देशित किया गया है। शीघ्र सड़कों को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा।
-फोटो