{"_id":"5c7173c1bdec227396045f71","slug":"71550939073-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो होती हैं राहें आसान: कर्नल कोठियाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो होती हैं राहें आसान: कर्नल कोठियाल
विज्ञापन
meeting
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। गौरव सेनानी संगठन, पूर्व केंद्रीय सशस्त्र बल संगठन और पुलिस पेंशनर्स कल्याण समिति की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में निम के पूर्व प्रधानाचार्य कर्नल (सेनि) अजय कोठियाल को सम्मानित किया गया। पुलिस पेंशनर्स कल्याण समिति के अध्यक्ष गोविंद डंडरियाल ने उन्हें सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि देश और समाज के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो हर राहें आसान हो जाती हैं।
शनिवार को देवी रोड स्थित सर्कस ग्राउंड में आयोजित सम्मान समारोह में कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि उत्तराखंड के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है। जरूरत है उन्हें सही दिशा दिखाने की। युवाओं को सही दिशा दिखाने के लिए यूथ फाउंडेशन पौड़ी और टिहरी जिले में पांच-पांच काउंसिलिंग सेवा केेंद्र शुरू करने जा रहा है। अभी तक 8000 युवक विभिन्न फोर्स और सेना में भर्ती हो चुके हैं। उनका लक्ष्य इस संख्या को 80 हजार तक करने का है।
कर्नल कोठियाल ने कहा कि निम के कार्यकाल में उन्हें ह्वाइट पेपर वर्क पर कार्य करने का मौका मिला है। जिस पुल को बनाने में सरकार 12 करोड़ रुपये खर्च करती है, उसको मात्र ढाई करोड़ रुपये में बनाया जा सकता है, इसलिए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से सलाह लेने के बाद अब उन्होंने जनता की सेवा करने का मन बनाया है।
विज्ञापन
इस अवसर पर पूर्व डीआईजी बलराम सिंह नेगी, पूर्व डीआईजी जयेंद्र सिंह नेगी, विश्वपाल जयंत, महेशानंद घिल्डियाल, योगंबर सिंह रावत, सतीश जोशी, गिरिराज सिंह रावत, श्रीधर केष्टवाल, आरबीएस रावत, आलम सिंह बिष्ट, शिव सिंह नेगी, जीके बड़थ्वाल, रेणुका गुसाईं, उषा सजवाण, शशि नैनवाल व शोभा रावत आदि मौजूद थे।
-फोटो