फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   पुलवामा आतंकी हमले के विरोध में लैंसडौंन बाजार बंद का रहा व्यापक असर-compat

पुलवामा आतंकी हमले के विरोध में लैंसडौंन बाजार बंद का रहा व्यापक असर-compat

Sun, 17 Feb 2019 10:46 PM IST
pratap singh pratap singh
Updated Sun, 17 Feb 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
पुलवामा आतंकी हमले के विरोध में लैंसडौंन बाजार बंद का रहा व्यापक असर-compat
hamla - फोटो : amarujala
लैंसडौन। व्यापार मंडल के आह्वान पर जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले के विरोध में लैंसडौन बाजार बंद का व्यापक असर रहा। इस दौरान बाजार में होटल व्यवसायियों और मेडिकल स्टोर की दुकानें भी बंद रही, जिससे पर्यटकों और यात्रियों को पीने के लिए चाय तक नसीब नहीं हुई। इस दौरान निकाले गए जुलूस प्रदर्शन में जनसैलाब उमड़ पड़ा। जुलूस प्रदर्शन में हर समुदाय के लोगों ने खुलकर प्रतिभाग किया। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए और गांधीचौक में पाकिस्तान का पुतला फूंका।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने गांधीचौक, सदर बाजार, तहसील मार्ग और सेवायोजन कार्यालय मार्ग पर पाक विरोधी नारे लगाते हुए जुलूस निकाला। उसके बाद गांधी चौक पहुंचकर प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान का पुतला फूंका। उत्तराखंड राज्य निर्माण के बाद पहली बार लैंसडौंन में भारी तादात में सड़कों पर निकले। जुलूस करीब डेढ़ किमी लंबा रहा, जिससे राज्य आंदोलन की याद ताजा हो गई। जुलूस का नेतृत्व व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश ध्यानी, महामंत्री मुकेश अग्रवाल, संजय कन्नौजिया, भुवनेश्वर खंडेलवाल, अजय अग्रवाल, धर्मेंद्र नेगी, करुणा, राजीव शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



बंद रहे व्यापारिक प्रतिष्ठान व टैक्सी-मैक्सी
पोखरी। पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर हुए आत्मघाती हमले के विरोध में रविवार को पोखरी, चांदनीखाल और किमोठा बाजार बंद रहा। व्यापारियों ने अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान पूर्णरुप से बंद रखे। पोखरी क्षेत्र में दिनभर टैक्सी-मैक्सी का संचालन भी नहीं हुआ। जिससे लोगों को अपने गंतव्य तक जाने के लिए दो से पांच किलोमीटर की दूरी पैदल नापनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई टिहरी। चमियाला में बाजार पूरी तरह से बंद रहा। घनसाली में व्यापारियों ने प्रदर्शन कर पाकिस्तान का पुतला दहन किया। इस मौके पर अनिल चौहान, सुरजीत सिंह, नरेंद्र डंगवाल, शिवेंद्र रतूड़ी, दिनेश भजनियाल व प्रदीप कुमार आदि उपस्थित रहे।
इधर, बौराड़ी में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आतंकवाद की कड़े शब्दों में निंदा कर पाकिस्तान का पुतला दहन किया। इस मौके पर मुशरर्फ अली, सकली अहमद, अब्दुल बकार, नफीस खान, जुनैद खान उपस्थित रहे। नई टिहरी में भाजपाइयों ने सुमन पार्क में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संजय नेगी, पूर्व प्रमुख खेम सिंह चौहान, रामलाल नौटियाल, राजेश डियूंडी, विक्रम कठैत, रविंद्र सेमवाल, राकेश लांबा, दिनेश सेमवाल, रघुवीर सिंह पंवार, घनश्याम शर्मा, भूपेंद्र चौहान, गोपीराम चमोली, सीपी चंद आदि शामिल रहे।

सैनिकों के सम्मान में बाजार रहा बंद
पाबौ। जम्मू के पुलवामा में शहीद हुए सैनिको के सम्मान में विकास खंड मुख्यालय पाबौ सहित आसपास के क्षेत्रों में बाजार बंद रहे। क्षेत्र में लोगों ने पाकिस्तान का पुतला फूंक, सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की। श्रद्धांजलि देेने वालों में पैठाणी अर्द्धनारेश्वर धाम टैक्सी यूनियन अध्यक्ष राजू लाल, सुमन नेगी, शिशुपाल भंडारी, बलवंत रावत, भोला दत्त, पाबौ में सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र नौटियाल, कर्मवीर भंडारी, मुकेश डोभाल, दिनेश रावत, विपिन कोठियाल, संजय रावत आदि मौजूद थे।

बाजार समिति अध्यक्ष पैठाणी मनवर सिंह रावत, व्यापार संघ अध्यक्ष पाबौ देवेंद्र सिंह ने कहा कि सैनिको की शहादत को जाया नहीं जाने दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को पाकिस्तान की हरकतों को हमेशा के लिए बंद कर देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed