{"_id":"5b43953e4f1c1bc4248b5560","slug":"71531155774-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों में नशे की बढ़ती प्रवृति चिंताजनक: तीरथ सिंह रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों में नशे की बढ़ती प्रवृति चिंताजनक: तीरथ सिंह रावत
Updated Mon, 09 Jul 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विभिन्न विद्यालयों के 50 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत और विशिष्ट अतिथि भाजपा के पौड़ी जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट गढ़वाली ने किया। राष्ट्रीय सचिव रावत ने कहा कि राजनीतिज्ञों ने सत्ता हासिल करने के लिए कालेज कैंपसों में शराब और राजनीति पहुंचा दी। उन्होंने पूरे विश्व को ज्ञान देने वाले और सीमा की रक्षा में प्राण न्यौछावर करने वाले उत्तराखंड में युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताई। अभाविप के प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन पंत ने अभाविप की कार्य पद्धति और वर्तमान भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। समारोह में पूर्व पालिकाध्यक्ष रश्मि राणा, ग्राम प्रधान मानपुर किरन काला, सुमन नैथानी, जिला महामंत्री बीरेंद्र रावत, विजय लखेड़ा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित भारद्वाज, जिला प्रमुख महावीर, प्रांत प्रमुख गौरव जोशी, सौरव नौडियाल, शांतनु थपलियाल, मोहित कंडवाल आदि मौजूद रहे।