{"_id":"5b2a8b784f1c1bf86e8b8f54","slug":"71529514872-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल हाईकोर्ट ने तलब की वकील सुशील रघुवंशी हत्याकांड की स्टेट्स रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल हाईकोर्ट ने तलब की वकील सुशील रघुवंशी हत्याकांड की स्टेट्स रिपोर्ट
Updated Wed, 20 Jun 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। वकील सुशील रघुवंशी हत्याकांड का नौ महीने बाद भी खुलासा न होने से नाराज परिजनों ने सीबीआई जांच की मांग को लेकर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। हाईकोर्ट ने पौड़ी पुलिस से हत्याकांड की स्टेट्स रिपोर्ट तलब की है।
हाईकोर्ट के अधिवक्ता नवनीश नेगी ने बताया कि वकील सुशील रघुवंशी की पत्नी रेखा रघुवंशी की ओर से नैनीताल हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई है, जिसमें नौ महीने बाद भी हत्याकांड का खुलासा न होने पर सीबीआई जांच की गुहार लगाई गई है। उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट ने याचिका का संज्ञान लेते हुए पौड़ी पुलिस से स्टेट्स रिपोर्ट मांगी है।
बताते चले कि गत वर्ष 13 सितंबर को कोटद्वार के हरसिंगपुर में दिनदहाड़े वकील सुशील रघुवंशी की उनके घर के सामने दो बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। परिजनों की ओर से मामले में दर्ज कराए गए मुकदमे में प्रापर्टी के पांच कारोबारियों को नामजद कराया गया था।