फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   सचिवों के वेतन की स्थायी व्यवस्था करे सरकार

सचिवों के वेतन की स्थायी व्यवस्था करे सरकार

Tue, 22 Aug 2017 10:11 PM IST
Updated Tue, 22 Aug 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
सचिवों के वेतन की स्थायी व्यवस्था करे सरकार
कोटद्वार। पांच सूत्री मांगों को लेकर साधन सहकारी समितियों के सचिवों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। सचिवों ने धरना-प्रदर्शन कर उनकी पैक्स कैडर सचिवों के वेतन की स्थायी व्यवस्था करने, उनकी सेवाओं के सरकारीकरण कर वेतन का भुगतान राजकीय कोष से करने के अलावा तीन अन्य मांगों पर कार्रवाई नहीं होने तक हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

मंगलवार को संगठन के अध्यक्ष सुबोध प्रकाश देवरानी के नेतृत्व में जिले के सचिव जिला सहकारी बैंक के समक्ष एकत्र हुए। उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने सरकार पर उनकी उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि 18 मार्च, 2017 को परिषद की ओर से अपनी मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया। इसके बाद एक बार फिर से 12 जुलाई को मांगों के निराकरण के लिए अधिकारियों से गुहार लगाई गई। 13 जुलाई से साधन सचिव काली पट्टी बांधकर विभाग और उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कर रहे थे, लेकिन उनकी लगातार अनदेखी की जाती रही। इसके कारण परिषद की मांगों पर ध्यान न देने से उन्हें आंदोलन की राह पकड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा है। चेताया कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर संगठन के महामंत्री राजेश भंडारी, हरि सिंह रावत, जयपाल सिंह नेगी, हरि सिंह, कमल सिंह, राजेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह नेगी, जीतेंद्र सिंह, सुरेश भट्ट, चंद्रदीप सिंह रावत व यशवंत सिंह रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed