{"_id":"5cd06b20bdec22072841fca9","slug":"61557162784-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भविष्य में डाक्टर बनना चाहती है सृष्टि रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भविष्य में डाक्टर बनना चाहती है सृष्टि रावत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार। ब्लूमिंग वेल पब्लिक स्कूल गाड़ीघाट की छात्रा सृष्टि रावत ने सीबीएसई की हाईस्कूल परीक्षा में 98.4 फीसदी अंक हासिल कर क्षेत्र और विद्यालय का नाम रोशन किया है। सृष्टि रावत भविष्य में डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करना चाहती है।
मानपुर निवासी सृष्टि की माता गीता रावत गृहणी हैं, जबकि पिता महावीर सिंह रावत व्यापारी हैं। सृष्टि अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को देती है। वह बताती है कि नियमित अभ्यास से परीक्षा में सफलता हासिल की जा सकती है। परीक्षा के लिए उन्होंने कोचिंग और स्कूल के बाद रोजाना पांच घंटे अभ्यास किया। परीक्षा की तैयारी में इंटरनेट से भी काफी मदद मिली। विद्यालय की प्रधानाचार्य रेखा गौड़ और प्रबंधक सुभाष चतुर्वेदी ने सृष्टि की सफलता पर उन्हें बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।