{"_id":"5cc7219cbdec22073c2c69b3","slug":"61556554140-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोजेटा गांव में एक माह से पेयजल संकट, ग्रामीणों ने किया एई का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोजेटा गांव में एक माह से पेयजल संकट, ग्रामीणों ने किया एई का घेराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। घाड़ क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत पुलिंडा के राजस्व ग्राम गोजेटा के ग्रामीणों ने सोमवार को नजीबाबाद रोड स्थित जल संस्थान के कार्यालय पहुंचकर सहायक अभियंता का घेराव किया। ग्रामीणों का कहना है कि लोग एक माह से पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं।
घाड़ क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत पुलिंडा के राजस्व ग्राम गोजेटा के ग्रामीण सोमवार को नजीबाबाद रोड स्थित जल संस्थान के कार्यालय पहुंचे, यहां उन्होंने सहायक अभियंता देवकीनंदन जोशी का घेराव किया। ग्रामीणों ने कहा कि 1982 में पुलिंडा और गोजटा गांव के लिए 10 किमी. पेयजल लाइन बिछाई गई थी। वर्षों से पेयजल लाइन की मरम्मत नहीं होने से पाइप लाइन जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। ग्रामीण क्षतिग्रस्त पाइप लाइन पर प्लास्टिक आदि लगाकर किसी तरह गांव में पानी की आपूर्ति कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि लोक निर्माण विभाग दुगड्डा इन दिनों भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में सड़क की मरम्मत का कार्य करवा रहा है। विभाग जानबूझकर पाइप लाइन को क्षतिग्रस्त कर पानी का प्रयोग मरम्मत कार्य के लिए कर रहा है, जिससे गांव में गत एक माह से पेयजल संकट बना हुआ है। कहा कि गांव के आसपास प्राकृतिक स्रोत नहीं होने के कारण ग्रामीण पूरी तरह से पेयजल लाइन पर ही निर्भर हैं। विभाग से कई बार अनुरोध करने पर भी विभागीय कर्मी अपनी मनमानी कर रहे हैं, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सहायक अभियंता देवकी नंदन जोशी ने ग्रामीणों को जेई को मौके पर भेजकर निरीक्षण करने, क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को ठीक करने और संबंधित विभाग को पत्र भेजकर निर्देशित करने का भरोसा दिलाया। घेराव करने वालों में कविता देवी, स्वाति देवी, दीना देवी, गीता देवी, सतेश्वरी देवी, शांति देवी, कैलाश, हरपाल सिंह, चंद्रमोहन सिंह, नरेंद्र सिंह, दिगंबर सिंह, गब्बर सिंह, विकास, मायाराम, ओम प्रकाश, गोपाल सिंह आदि शामिल रहे।