फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   मालवीय उद्यान और गुरूद्वारे के सामने सजेगी पटाखे की दुकानें

मालवीय उद्यान और गुरूद्वारे के सामने सजेगी पटाखे की दुकानें

Wed, 31 Oct 2018 10:44 PM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
मालवीय उद्यान और गुरूद्वारे के सामने सजेगी पटाखे की दुकानें

विज्ञापन
कोटद्वार। दीपावली पर्व के दौरान पटाखों की दुकान मालवीय उद्यान और गोविंदनगर स्थित गुरुद्वारे के समीप रेलवे की भूमि पर सजेंगी। बुधवार को कोतवाली में हुई पीस कमेटी की बैठक में इस आशय का निर्णय लिया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपजिलाधिकारी कमलेश मेहता ने कहा कि सुरक्षा जीवन का महत्वपूर्ण अंग है और इसकी अनदेखी नहीं की जा सकती है। सीओ जेआर जोशी ने कहा कि पुलिस और अग्निश्मन विभाग जहां पटाखे की दुकानें लगाने की अनुमति प्रदान करेगा। दुकानें वहीं सजेंगी। जीएमओयू के अध्यक्ष जीत सिंह पटवाल ने पर्व के दौरान ट्रैफिक डायवर्जन का विरोध किया। इस मौके पर तहसीलदार सुनील राज, एसएसआई राकेंद्र कठैत, बाजार चौकी प्रभारी रवींद्र नेगी, दुगड्डा चौकी प्रभारी विनोद सिंह, एसआई संदीप शर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश गर्ग, संजय मित्तल, विवेक अग्रवाल, संजीव बिष्ट, पवन कुमार बंसल, गोविंद डंडरियाल, सुमित वर्मा, नईम अहमद, राजीव शर्मा, सुनील, आशा राम, धर्मवीर गुसांई आदि मौजूद रहे। संचालन कोतवाल उत्तम सिंह जिमिवाल ने किया।
विज्ञापन


पांच से तीन दिन के लिए लागू होगा ट्रैफिक प्लान
दीपावली के चलते पांच नवंबर सुबह आठ बजे से तीन दिन के लिए नया ट्रैफिक प्लान लागू रहेगा। इस दौरान पर्वतीय क्षेत्र से आने वाले वाहन, सिद्धबली मार्ग से रतनपुर होते हुए हनुमान मंदिर के रास्ते स्टेशन पहुंचेंगे, जबकि मैदानी क्षेत्र से आने वाले वाहन सुमन मार्ग होते हुए तहसील के सामने निकलेंगे। त्योहार के दौरान बाजार में दुपहिया वाहनों की आवाजाही पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed