{"_id":"5b818e7542c79246547c4f20","slug":"61535217269-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार बारिश से धुमाकोट हाईवे सहित लिंक मार्ग हुए बाधित-compat","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार बारिश से धुमाकोट हाईवे सहित लिंक मार्ग हुए बाधित-compat
Updated Sat, 25 Aug 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
धुमाकोट/लैंसडौन/बैजरो/सतपुली। बारिश से काशीपुर-बुआखाल हाईवे पर शनिवार सुबह धनगढ़ी नदी का जलस्तर बढ़ने से यातायात बाधित हो गया, वाहन चालकों को तीन घंटे जलस्तर कम होने का इंतजार करना पड़ा। मर्चूला के पास मलबा गिर गया, जिसे जेसीबी से हटाया गया। बीरोंखाल के पास भी पुश्ता गिरने से मार्ग कुछ देर बाधित रहा। धुमाकोट-भौन मार्ग बाडागाड व चिनवाडी के पास मलबा आने से बाधित रहा, जो दोपहर बाद सुचारु हुआ। धुमाकोट-कोटद्वार मार्ग दिनभर बंद रहा।
वहीं लैंसडौन में बारिश से द्वारीखाल के ग्राम मंडालू गढ़कोट में दो गोशालाएं क्षतिग्रस्त हो गई। नायब तहसीलदार कुलदीप रावत ने बताया कि नुकसान का जायजा लेने के लिए पीड़ित ग्राम के लिए राजस्व टीम रवाना हो गई थी। वहीं बीरोखाल ब्लॉक के ग्राम पंचायत कांडा मल्ला के तोक गांव बुल्याण गांव में हीरामणी, रमेशचंद्र, दिल्ला देवी, मुरारी लाल, मनवर सिंह, गीता देवी के मकान टूट गए हैं। क्षेत्रीय विधायक दलीप रावत के निर्देश पर उपजिलाधिकारी ने पीड़ितों को राशन आदि की व्यवस्था कराई।
सतपुली में तहसील प्रशासन ने तटवर्ती इलाकों में रहने वाले सभी ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए हैं। वहीं देवप्रयाग रोड पर डिग्री कॉलेज गेट के समीप भारी मात्रा में मलबा आने से मार्ग अवरुद्ध हो गया। वहीं सिगड्डी स्रोत में बिजली के दो खंभे बहने से लालढांग क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। जेई नवीन गुसाईं ने बताया कि रविवार को नदी का जलस्तर कम होने के बाद पोलों को गाड़ने का कार्य किया जाएगा। यमकेश्वर के दुगड्डा-कांडी-लक्ष्मणझूला मोटर मार्ग मलबा गिरने से अवरुद्ध हो गया। दुगड्डा-काण्डी मोटर मार्ग हनुमंती के पास बाधित रहा।