{"_id":"5ab7dac24f1c1b01768b740b","slug":"61521998530-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं ने की महागौरी और सिद्धिदात्री की आराधना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धालुओं ने की महागौरी और सिद्धिदात्री की आराधना
विज्ञापन
culture
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। चैत्र नवरात्र की अष्ठमी और नवमी पर श्रद्धालुओं ने मां भगवती के आठवें स्वरूप महागौरी और नौवें स्वरूप सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना की। इस मौके पर क्षेत्र के माता मंदिरों में दर्शनों के लिए भीड़ उमड़ी रही। श्रद्धालुओं ने नवमी के अवसर पर घरों में हरियाली काटी और कन्याओं को जिमाकर मां भगवती से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
शनिवार को नवमी के अवसर पर श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर मां भगवती का पूजन किया। इस मौके पर कोटद्वार के सिद्धपीठ सुखरो देवी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। दिनभर देवी रोड स्थित सिद्धपीठ सुखरो देवी मंदिर, सिद्धबली बाबा मंदिर, नव दुर्गा मंदिर, आमपड़ाव स्थित सिंदूरा देवी मंदिर, भैरो मंदिर, तेलीपाड़ा फार्म स्थित संतोषी माता मंदिर, गोविंद नगर स्थित गीता भवन मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, कालाबड़ स्थित बालाजी मंदिर व दुगड्डा मार्ग स्थित दुर्गा देवी श्रद्धालुओं ने की भीड़ लगी रही। उन्होंने भजन-कीर्तनों से माता का गुणगान किया।
इंसेट
कन्याओं की पड़ी कमी, श्रद्धालुओं में लगी होड़
कोटद्वार। नवमी के लिए कन्याओं को जिमाने का प्रावधान है। ऐसे में क्षेत्र में कन्याओं की कमी होने के कारण मोहल्ले की गिनी चुनी कन्याओं को पूरे मोहल्ले में जीमने के लिए जाना पड़ा। लोगों में पहले कन्याओं को अपने घर ले जाने की होड़ लगी रही। कन्याओं की कमी के चलते सिद्धपीठ सुखरो देवी मंदिर की ओर से उनके भोजन के लिए अलग स्थान बनाया गया था। कई श्रद्धालु कन्याओं की कमी के चलते मंदिर में पहुंचे और वहां मौजूद कन्याओं को जिमाया।
विज्ञापन
-फोटो