फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   कांग्रेस देगी महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण: सुनीता सेहरावत

कांग्रेस देगी महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण: सुनीता सेहरावत

Sun, 28 Jan 2018 10:00 PM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस देगी महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण: सुनीता सेहरावत
कोटद्वार। कांग्रेस की ओर से आयोजित जिला महिला सम्मेलन में महिला कार्यकर्ताओं ने 33 प्रतिशत आरक्षण बिल को संसद में पारित करवाना और चलो बूथ की ओर से कांग्रेस को मजबूत करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

रविवार को तड़ियाल चौक स्थित एक बारात घर में दर्जाधारी राज्य मंत्री सुनीता बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन का प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य, प्रदेश प्रभारी सुनीता सहरावत और पूर्व काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, जिलाध्यक्ष रंजना रावत ने शुभारंभ किया। इस अवसर पर महिला कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी सुनीता सहरावत ने कहा कि पूरे भारत में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने तथा महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए महिलाओं को सोशल मीडिया के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर पंचायतों में उन्हें अधिकार दिए थे, लेकिन वर्तमान में केंद्र में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार होने के बाद भी महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण के मुद्दे पर मौन बैठी है। आने वाले समय में राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा उक्त महिला बिल को संसद में लाया जाएगा।
विज्ञापन

महिला प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य ने कहा कि मोदी सरकार सिर्फ जुमलेबाजी के आधार पर देश को चलाना चाह रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश में इतनी महंगाई बढ़ गई है कि आम लोगों का जीना कठिन हो गया हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी सरकार को लगभग एक साल होने वाला है, लेकिन प्रदेश में एक भी विकास कार्य नहीं हो पाया है।

जिला महिला सम्मेलन में वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली की पुत्रवधू विमला गढ़वाली को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर खष्टी बिष्ट, सीता गुप्ता, शहनाज शम्सी, शकुंतला चौहान, कंचन नैथानी, रूपन नेगी, पूर्व प्रमुख गीता नेगी, मीना बछवाण, कुसुम असवाल, अंजू पुंडीर, लक्ष्मण सिंह रावत, भरत नेगी आदि मौजूद थे।

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed